ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
देश

रेमडेसीविर की कालाबाजारी करते दुर्ग के दो आरोपित रायपुर में गिरफ्तार

रायपुर। रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते दुर्ग के दो युवकों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित सेक्टर नौ अस्पताल के एक नर्सिंग स्टाफ से खरीदकर बेच रहे थे। अब तक आरोपितों ने करीब आठ इंजेक्शन 17-17 हजार रुपये में बेचने की बात कबूल की है। दरअसल, साइबर सेल को एक महिला ने जानकारी दी थी कि दुर्ग के दो युवक रेमडेसीविर इंजेक्शन बेचने के लिए उससे संपर्क किया था।

इसके आधार पर साइबर सेल की टीम ने युवकों रंगे हाथ दबोचने की योजना बनाई। ग्राहक बनकर पुलिस जवान ने उनसे इंजेक्शन का सौदा 17 हजार रुपये में तय किया फिर एम्स के पास डिलेवरी देने के लिए बुलाया। दोनों युवक जैसे ही वहां पहुंचे उन्हें दबोच लिया गया। आरोपितों के कब्जे से दो रेमडेसीविर इंजेक्शन, मोबाइल आदि जब्त किया गया।

साइबर सेल प्रभारी आरके साहू ने बताया कि रायपुर में लगातार रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी को ध्यान में रखकर एसएसपी अजय यादव ने कालाबाजारियों की धरपकड़ करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में शनिवार को दुर्ग जिले के मुस्लिम सराय केलाबाड़ी थाना पदमनाभपुर निवासी शाहरूख कुरैशी (28) द्वारा रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने की सूचना मिलने पर उससे 17 हजार रुपये में सौदेबाजी की गई।

आमानाका क्षेत्र में इंजेक्शन देने के लिए बुलाया गया। शाहरूख कुरैशी अपने साथी मोहसिन खान (28) के साथ इंजेक्शन की डिलेवरी देने जैसे ही पहुंचा दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोंनों ने मिलकर रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने की बात स्वीकार की।

साइबर सेल की टीम ने मौके पर औषधि विभाग की टीम को बुलाकर आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से दो रेमडेसिविर इंजेक्शन एवं दो मोबाइल जब्त किए। औषधि विभाग की टीम ने आरेापितों के खिलाफ औषधि अधिनियम की कार्रवाई की जबकि आमानाका थाना पुलिस ने अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button