ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

हल्दी लेकर नांदेड़ से आसाम जा रहा ट्रक बंजारी घाटी में 100 फ़ीट गहरी खाई में गिरा

जबलपुर। नांदेड़ से हल्दी लोड कर आसाम जा रहा ट्रक बंजारी घाटी बरगी में हादसे की चपेट में आ गया। चालक को नींद का झोंका लगने के कारण ट्रक के पहिए सड़क से उतर गए और वह करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक युवक की मौत हुई है तथा छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार तड़के 4:30 बजे की है। सूचना मिलते हैं बरगी पुलिस मौके पर पहुंची हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है

घटना के संबंध में बरगी थाना प्रभारी शिवराज सिंह ने बताया कि ट्रक क्रमांक एमपी 17 एचएच 4240 नांदेड़ से हल्दी लोड कर आसाम के लिए निकला था। ट्रक में सिमरिया रीवा निवासी रमेश कुमार यादव 30 वर्ष, देवताल रीवा निवासी शैलेंद्र सिंह 30 वर्ष तथा दीपक नामक व्यक्ति पहले से सवार थे। शनिवार को ट्रक सिवनी पहुंचा जहां चालक ने अपने जान पहचान के देवताल रीवा निवासी इंद्र लाल 30 वर्ष, प्रवीण शुक्ला और रामकरण को भी ट्रक में बैठा लिया। रविवार सुबह 4:30 बजे ट्रक बरगी बंजारी घाटी पहुंचा और अचानक अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में गिरकर पलट गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की सूचना डायल हंड्रेड को दी गई जिसके बाद पुलिस बल के साथ वे मौके पर पहुंचे। घायल रमेश कुमार, शैलेंद्र सिंह, इंद्र लाल, रामकरण, प्रवीण शुक्ला, दीपक को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल के चिकित्सकों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य घायल के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ इसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button