ब्रेकिंग
धार्मिक यात्रा का दुखद अंत: भोपाल के पास खूनी संघर्ष, ट्रैक्टर से टकराई पिकअप; 5 श्रद्धालुओं ने मौके... सड़क पर शव रख किन्नरों का बवाल: सागर में मर्डर या सुसाइड? जबरन गोमांस खिलाने के आरोपों ने बढ़ाई पुलि... केरल में खेल जगत को लगा सदमा: SAI हॉस्टल में मिली दो महिला खिलाड़ियों की लाश, सुसाइड या साजिश? जांच ... संवैधानिक संकट या सियासी साज़िश? रांची में ED बनाम पुलिस; बाबूलाल मरांडी बोले— 'नहीं सहेंगे बंगाल जै... नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 'लापता' वोटर्स पर एक्शन: 1.76 लाख लोगों को नोटिस भेजेगा प्रशासन, पेशी के बाद ह... BMC इलेक्शन 2026: मतदान केंद्र पर फिल्मी सितारों की कतार, सुनील शेट्टी के 'खास मैसेज' ने युवाओं में ... काव्या मारन का मास्टरस्ट्रोक: जिस खिलाड़ी पर लगाया दांव, उसने पहले ही मैच में टीम को बना दिया चैंपिय... ईरान का ट्रंप को खौफनाक अल्टीमेटम: सरकारी टीवी पर जारी किया 'डेथ वारंट', लिखा— इस बार गोली सीधे पार ... RBI का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: भारतीय बैंकिंग को मिलेगी नई ऊर्जा, युवाओं के लिए खुलेंगे करियर के हजारों ... Google Gemini हुआ पहले से ज्यादा ‘स्मार्ट’, ऐप में जुड़ा Personal Intelligence फीचर
देश

आसमान में बादल, बिलासपुर में बारिश की संभावना

बिलासपुर।  न्यायधानी में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज गर्मी के बाद रविवार सुबह से वातावरण में ठंडक महसूस होने लगी है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया है। मौसम विभाग की मानें तो एक चक्रीय चक्रवात सक्रिय है। जिसके प्रभाव से हल्की वर्षा भी होने की संभावना है।

मौसम वेधशाला,लालपुर के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर पूर्व में स्थित चक्रीय चक्रवाती घेरा से पश्चिम बंगाल के मध्य भाग तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश से विदर्भ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर है। प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण शनिवार को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में इसका आंशिक प्रभाव दिख सकता है। हालांकी तापमान में इस वजह से थोड़ी गिरावट भी आएगी। फिलहाल अधिकतम तापमान अभी 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। पेंड्रारोड में भी लगभग इसी तरह का मौसम है।

रविवार का मजा दोगुना

गर्मी में अचानक मौसम के परिवर्तन होने से लोगों का मजा दोगुना हो गया है। पशु पक्षी भी राहत महसूस करने लगे है। तेज गर्मी ने बीते चार दिनों से झुलसा कर रख दिया था। बारिश की संभावना के बीच लोग अब आसमान में टकटकी लगाए देख रहे हैं। वहीं लोग घर की छतों में टहलते दिखे।

बिलासपुर में बीते पांच दिनों की स्थिति

तिथि अधिकतम न्यूनतम

01 मई 40.8 26.4

30 अप्रैल 41.0 25.0

29 अप्रैल 42.8 23.2

28 अप्रैल 41.6 22.6

27 अप्रैल 40.8 23.4

Related Articles

Back to top button