ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

विपक्षी पार्टियों ने देश में सभी के मुफ्त टीकाकरण के लिए केंद्र को लिखा पत्र, कहा- लगनी चाहिए फ्री वैक्सीन

नई दिल्ली। देश की 13 विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने एक साझा बयान में केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि कोरोना के प्रचंड वेग को देखते हुए सभी लोगों को मुफ्त में टीका लगाया जाना चाहिए। इस बयान पर सोनिया गांधी, शरद पवार, ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे सहित 13 नेताओं के हस्ताक्षर हैं।  तेरह विपक्षी दलों के नेताओं ने रविवार को केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि वह कोरोना संक्रमण के अभूतपूर्व रूप से बढ़ते मामलों के मद्देनजर देश में व्यापक स्तर पर मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करें।

एक संयुक्त बयान में उन्होंने केंद्र से सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में निर्बाध आक्सीजन आपूìत सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया क्योंकि कोरोना के ब़़ढते मामलों का भार वे ही उठा रहे हैं। साथ ही इन नेताओं ने कहा, ‘जब पूरे देश में महामारी नियंत्रण से बाहर जा चुकी है तो हम केंद्र सरकार का आह्वान करते हैं कि वह पूरे देश में मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम सुनिश्चित करेगी। टीकाकरण के लिए 35,000 करोड़ रुपये के बजटीय आवंटन का इस्तेमाल इसके लिए होना चाहिए।’

इन नेताओं ने किए हैं हस्ताक्षर

बयान पर हस्ताक्षर करने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, जदएस नेता एचडी देवगौ़़डा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झामुमो नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, द्रमुक नेता एमके स्टालिन, बसपा प्रमुख मायावती, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, भाकपा महासचिव डी. राजा, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, नेशनल कांफ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला और राजद नेता तेजस्वी यादव शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button