ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...
देश

कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए 5,210 तीर्थयात्रियों का 14वां जत्था रवाना

जम्मूः कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ तीर्थयात्रियों का 14वां जत्था सोमवार को यहां से दक्षिण कश्मीर स्थित पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ। रविवार रात तक 8,734 तीर्थयात्रियों ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किये। वहीं पिछले 11 दिन में 1, 82,712 तीर्थयात्री इस पवित्र स्थल का दर्शन कर चुके हैं।

 देश भर के 1.85 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने अब तक 46 दिन चलने वाली इस तीर्थयात्र के लिए पंजकरण कराया है. 14वें जत्थे में 3,711 पुरुष, 1,386 महिलाएं, 19 बच्चे और 94 साधु हैं. यह सभी 222 वाहनों से भगवती नगर शिविर से पहलगाम और बालटाल के दो आधार शिविरों के लिए रवाना हुए। अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम मार्ग से 2,838 तीर्थयात्री और बालटाल के लिए 2,372 तीर्थयात्री रवाना हुए। ये सभी 123 बसों और 99 छोटे बसों में रवाना हुए जिनकी सुरक्षा की सीआरपीएफ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button