ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
मनोरंजन

ये हैं Jio के 4 सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, पाएं 42GB हाई स्पीड डेटा के मुफ्त कॉलिंग समेत ये सुविधाएं

नई दिल्ली। टेलिकॉम कंपनी Jio की तरफ से सस्ती कीमत में कई शानदार प्री-पेड प्लान पेश किये जाते हैं। अगर आप डेली अधिकतम 1GB या फिर 1.5GB तक के डेटा की खपत करते हैं, तो हम आपके लिए एक माह की वैधता के साथ आने वाले Jio के टॉप-4 रिचार्ज प्लान लेकर आये हैं, जो 200 रुपये से कम कीमत में आते हैं। इन प्लान में अधिकतम 1.5GB डेटा के साथ अनलिमिटेड मुफ्त कॉलिंग के साथ रोजाना 100SMS की सुविधा मिलती है। साथ ही Jio के रिचार्ज प्लान में Jio ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जा रहा है।

129 रुपए वाला प्लान

Jio के 129 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिन की है। इस प्लान में अधिकतम 2GB डेटा ऑफर किया जाता है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना Jio नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही 300 मुफ्त SMS पैक ऑफर किया जाता है। इसके अलावा Jio ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

149 रुपए वाला प्लान

Reliance Jio का 149 रुपए वाला प्रीपेड प्लान 24 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में डेली 1GB डेटा ऑफर किया जाता है। साथ ही कॉलिंग के लिए मुफ्त नॉन-जियो कॉलिंग मिनट मिलते हैं। इसके अलावा रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है। साथ ही प्रीमियम ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

151 रुपए वाला प्लान

Jio के 151 रुपए वाले प्लान एक एड ऑन डाटा पैक है। इस प्लान में 30 दिन की वैधता मिलती है। साथ ही इंटरनेट इस्तेमाल के लिए 30GB डेटा ऑफर किया जाता है। Jio का यह प्लान नॉर्मल रिचार्ज प्लान का डेटा खत्म होने के बाद एक्टिव होता है।

199 रुपए वाला प्लान

Jio के 199 रुपए वाले रिचार्ज प्लान में डेली 1.5GB डेटा ऑफर किया जाता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। यह प्लान कुल 42GB डेटा प्लान के साथ आता है। इस प्लान में जियो टू जियो मुफ्त कॉलिंग के साथ अन्य नेवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 मिनट मिलते हैं। यह प्लान डेली 100SMS की सुविधा के साथ आता है।

Related Articles

Back to top button