ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
खेल

लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम, जानें देश के प्रमुख शहरों में क्या हो गए हैं इसके भाव

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 19 पैसे की तेजी के साथ 90.74 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। वहीं, Diesel Price 21 पैसे की तेजी के साथ 81.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पेट्रोल का मूल्य बढ़कर 97.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। वहीं, डीजल के दाम ने 88.19 रुपये प्रति लीटर के स्तर को छू लिया है। देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम का विश्लेषण किया जाए तो मुंबई में इन दोनों पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत सबसे ज्यादा है।

चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल-डीजल के भाव

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में Petrol Price बुधवार को 92.70 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया। वहीं, एक लीटर डीजल खरीदने के लिए आपको 86.09 रुपये देने होंगे। वहीं, कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल का भाव 90.92 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया। शहर में डीजल का रेट 83.98 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद में पेट्रोल और डीजल के रेट

दिल्ली से सटे नोएडा में अगर आपको एक लीटर पेट्रोल खरीदना है तो 89.05 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, शहर में एक लीटर डीजल का रेट 81.59 रुपये है। गुरुग्राम में एक लीटर पेट्रोल का भाव 88.70 रुपये और डीजल का रेट 81.71 रुपये पर पहुंच गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल का मूल्य 88.90 रुपये और डीजल का मूल्य 81.40 रुपये पर पहुंच गया।

पटना, लखनऊ में पेट्रोल, डीजल का रेट

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल का भाव 93.03 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया। दूसरी ओर डीजल का रेट 86.33 रुपये पर चल रहा है। लखनऊ में एक लीटर पेट्रोल का रेट 88.97 रुपये और डीजल का रेट 81.51 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

हर दिन सुबह छह बजे से प्रभावी होते हैं नए रेट

देश की पब्लिक सेक्टर की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL), भारत पेट्रोलियम (HPCL) और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम (HP) लागत के आधार पर हर दिन पेट्रोल, डीजल का भाव तय कर सकते हैं। नए रेट हर दिन सुबह छह बजे से प्रभावी हो जाते हैं।

Related Articles

Back to top button