ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
मनोरंजन

Coronavirus की जंग में इस लड़के ने खोया अपने पिता को, अब सलमान खान ऐसे कर रहे हैं मदद

नई दिल्ली। देशभर में फैली कोरोना वायरस की महामारी ने बहुत से लोगों की जिंदगी को प्रभावित किया है। इस महामारी का असर आर्थिक रूप से भी लोगों पर पड़ रहा है। वहीं कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए देश की कई बड़ी हस्तियां आगे आ रही हैं। इनमें बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे भी शामिल हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान भी कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं।

सलमान खान बीते कुछ दिनों से मुंबई में बीएमसी, डॉक्टरों और पुलिस कर्मियों सहित फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को भोजन, चिकित्सा उपकरण और ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया करवा रहे हैं। अब उन्होंने हाल ही में कर्नाटक के एक 18 वर्षीय लड़के की भी मदद की है। जिसने कोविड-19 के वजह से अपने पिता हो खो दिया। पिता की मौत के बाद लड़के ने सलमान खान से आर्थिक मदद मांगी।

इस बात की जानकारी युवा सेना के नेता राहुल एस कनाल ने दी है। राहुल एस कनाल सलमान खान के साथ मिलकर कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों की मदद कर रहे हैं। अंग्रेजी अखबार मिड डे की खबर के अनुसार राहुल एस कनाल ने कर्नाटक के लड़के की मदद करने को लेकर कहा है कि सलमान खान ने उसको शैक्षिक उपकरणों के अलावा राशन भी मुहैया करवाया है।

राहुल एस कनाल ने कहा, ‘हमने उस लड़को को शैक्षिक उपकरणों के अलावा राशन भी मुहैया करवाया है। हम उसकी तरक्की के लिए आगे भी जरूरी सामान देते रहेंगे। सलमान के प्रशंसकों के परिवार वाले हमें दूसरों की मदद करने में सक्षम कर रहे हैं। सलमान खान ने हमसे कहा है कि हम बाहर जाएं और हर इंसान की जरूरत पूरी करने में मदद करें। अभिनेता को अपने हर प्रशंसक के बारे में भी पता है और वह उन्हें सहायता प्रदान कर रहे हैं।’

आपको बता दें कि बीते साल सलमान खान ने लॉकडाउन के समय में गरीबों और जरूरमंदों को खाने से लेकर अन्य जरूरी समाना मुहैया करवाने में मदद की थी। अब कोरोना वायरस की दूसरी लहर में फिर से दिग्गज अभिनेता ने फ्रंटलाइन वर्कर्स की मदद करने का फैसला किया है। सलमान की टीम फ्रंटलाइन वर्कर्स को खाना भिजवा रही है और यह सब खुद भाईजान की निगरानी में हो रहा है।

Related Articles

Back to top button