ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
देश

बुजुर्गों को अब कार में बैठे-बैठे लगेगा कोरोना का टीका

दुर्ग। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में ड्राइव इन वैक्सीनेशन की सुविधा गुरुवार से प्रारंभ की गई। दावा किया जा रहा है कि ऐसा प्रदेश में पहली बार किया गया है। इसमें बुजुर्ग नागरिक अपनी कार (वाहन) में बैठे-बैठे वैक्सीन लगवा रहे हैं। कोरोना का वैक्सीन लगने के बाद उन्हें आधे घंटे कार में ही आराम करना होता है। यहां पर मेडिकल टीम मौजूद रहती है। आधे घंटे के आब्जरवेशन के बाद सब कुछ सामान्य रहने पर घर जाने की अनुमति दे दी जाती है।

वैक्सीनेशन के लिए प्रशासन ने दुर्ग जिले में नवाचार किया है। इसके तहत वरिष्ठ नागरिक अपनी कार में बैठे-बैठे वैक्सीन लगवा रहे हैं। जिले में गुरुवार से प्रारंभ की गई इस सुविधा के लिए भिलाई के सूर्या शापिंग माल के पार्किंग को चुना गया है। यहां पर्याप्त छायादार व काफी बड़ी जगह है। सुबह वैक्सीनेशन आरंभ होने के तीन घंटे के भीतर ही 60 से अधिक वरिष्ठ नागरिक वैक्सीन लगवा चुके थे।

भिलाई निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी भी वहां मौजूद रहे। ऋतुराज रघुवंशी ने बताया कि बुधवार शाम को ही वरिष्ठ नागरिकों के वाट्सएप ग्रुप में इसकी सूचना भेज दी गई थी। वैक्सीनेशन का यह अभिनव प्रयोग शारीरिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन होने के साथ आराम के लिए पर्याप्त समय मिलने की वजह से बुजुर्गों के लिए खासी उपयोगी साबित हो रही है। आयुक्त ने बताया कि 80 वर्ष की आयु से भी अधिक के बुजुर्ग वैक्सीनेशन के लिए आए। इनमें से कई ऐसे थे जिन्हें चलने फिरने की समस्या थी। उन्होंने बताया कि इसी वजह से अब तक टीका लगाने का निर्णय रोक कर रखा था।

विधायक और कलेक्टर ने भी लिया फीडबैक

सुविधा आरंभ होने के पहले दिन विधायक देवेंद्र यादव एवं कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे भी वहां पहुंचे थे। विधायक एवं कलेक्टर ने वरिष्ठ नागरिकों से फीडबैक भी लिया। वरिष्ठ नागरिकों ने बताया कि यह सुविधा बहुत अच्छी लगी, प्रशासन का यह नवाचार बहुत पसंद आया क्योंकि गर्मी बहुत अधिक है इस कारण उनके लिए वैक्सीनेशन सेंटर में देर तक रुकना कठिन था। इसके साथ ही गाड़ी में ही बैठे-बैठे यह सुविधा उपलब्ध होने से हमारी बड़ी चिंता दूर हुई।

Related Articles

Back to top button