ब्रेकिंग
Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ... Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै... Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा...
देश

प्रदेश युवा कांग्रेस ने पुलिस विभाग को वेपोराइज़र और मास्क किए भेंट

रायपुर। इस कोरोना की विपदा के दौरान जिस तरीके से पुलिस विभाग के पदाधिकारी जनता की सुरक्षा में लगे हैं। इसे देखते हुए युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाड़ी द्वारा पुलिस विभाग को वेपोराइज़र और मास्क भेंट किया गया।

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव, ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक तारकेश्वर पटेल, शहर पुलिस अधीक्षक लखन लाल पाटले की उपस्थिति में रायपुर जिले का सभी पुलिस चौकी एवं पदाधिकारियों के लिए वेपोराइज़र एवं मास्क भेंट किया गया।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल ने युवा कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम का धन्यवाद ज्ञापित किया। कोरोना काल में वेपोराइज़र और मास्क पुलिस जवान के लिए सार्थक उपयोगी रहेगी। प्रदेश अध्यक्ष कोको पाड़ी ने कहा कि पुलिस जवान हम सबकी सुरक्षा में लागातर तत्पर हैं। ऐसे में हमें भी उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए।

यह मुहिम अभी रायपुर से शुरू की गई है, जिससे पूरे प्रदेश के हर पुलिस चौकी एवं थानों तक हम पहुंचाएंगे। कोरोना के इस जंग में निश्चित ही हम सब मिल कर जीत हासिल करेंगे। इस दौरान प्रदेश सचिव अभिजीत तिवारी, रायपुर जिला अध्यक्ष स्वप्निल मिश्रा, आशीष चंद्राकर, मोहन साहू, हितेश दीक्षित, राहुल तेजवानी एवं अन्य युवा कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button