ब्रेकिंग
Amritsar Crime News: जंडियाला गुरु में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग; फिरौती की कॉल से जुड़ा है मामला? Haryana Weather Alert: हरियाणा के 15 जिलों में गरज-चमक और बारिश की चेतावनी; बढ़ेगा तापमान, जानें मानस... Jhajjar Encounter: झज्जर के दुजाना में STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़; विजय सैनी हत्याकांड का आरोपी ढ... Jammu Road Accident: जम्मू में बड़ा हादसा; फरीदाबाद के 3 युवकों की दर्दनाक मौत, कार और बस की टक्कर Yamunanagar News: ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती लापता, नहर में मिला शव; प्रेमी की तलाश जारी Ballabgarh Crime News: अवैध शराब की सूचना पर पुलिस की बड़ी छापेमारी; ग्राइंडर से दरवाजा काटकर घर में ... Under-17 World Wrestling Championship: हरियाणा की बेटियों का दबदबा; भारतीय कुश्ती टीम में चुनी गईं 6... Tohana Bus Accident: फतेहाबाद-टोहाना मार्ग पर बस पलटी; हादसे में 3 यात्रियों की मौत, दर्जनभर घायल Rohtak Fire Incident: रोहतक डी पार्क अग्निकांड स्थल पर पहुंचे CM नायब सैनी; मृतकों के प्रति संवेदना ... Haryana Administrative News: हरियाणा में 11 नए IAS पद सृजित; गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत 5 शहरों के लिए...
देश

पुलिस ने कोरोना प्रभावित गांवों में चलाया जागरूकता अभियान

बिलासपुर। पुलिस की ओर से जिले के 40 गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस की 15 टीमों ने ग्रामीणों को संक्रमण से बचने के उपाए बताए। एएसपी रोहित झा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या पर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने जागरूकता अभियान चलाने निर्देश दिए थे। इस पर पुलिस की 15 टीम ने कोटा, बेलगहना और रतनपुर थाना क्षेत्र के गांवों में पहुंची।

डीएसपी स्नेहिल साहू, निमिषा पांडेय के नेतृत्व में टीम ने गांव में जाकर ग्रामीणों को मास्क लगाने और शारीरिक दूरी पालन करने के संबंध में बताया। इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाने लोगों को जागरूक किया। इस दौरान ड्यूटी में लगे जवानों को भी शारीरिक दूरी का पालन करते हुए खुद को सुरक्षित रखने निर्देश दिए गए।

बेरीकेड लगाकर की गई जांच

ग्रामीण क्षेत्र के प्रभावित गांवों में बेरीकेड लगाकर लोगों की जांच की गई। इस दौरान बिना अनुमति के घूमने वालों को पुलिस ने घरों में रहने समझाइश दी। साथ ही आवश्यक होने पर बाहर जाने के लिए प्रशासन से अनुमति लेने निर्देश दिए गए। पुलिस की ओर से ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए भी प्रेरित किया गया। इस दौरान युवाओं को टीकाकरण में सहयोग करने कहा गया।

व्यापारियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई

एएसपी रोहित झा ने बताया कि शासन ने किराना व्यापारियों को घर पहुंच सेवा देने की छूट दी है। इसका फायदा उठाते हुए कई व्यापारी दुकान खोलकर ग्राहकों की भीड़ लगा रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ा है। इसे देखते हुए गांव में दुकान संचालकों को समझाईश दी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई की रही है।

Related Articles

Back to top button