ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
देश

राजधानी शताब्दी के बाद अब रेलवे ने कैंसिल की उत्तर प्रदेश की कई ट्रेनें, यहां देखें पूरी सूची

नई दिल्ली लाॅकडाउन का असर रेल परिचालन पर भी पड़ रहा है। यात्रियों की कमी से शताब्दी एक्सप्रेस व राजधानी एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की कई ट्रेनें निरस्त हो गई हैं। इसके साथ ही लोकल ट्रेनों की आवाजाही भी बाधित हो रही है। दिल्ली से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों के बीच चलने वाली कई लोकल ट्रेनें रद रहेंगी। इससे इन ट्रेनों से सफर करने वाले कर्मचारियों और अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

लोगों को होगी परेशानी

पुरानी दिल्ली-टूंडला एमईएमयू विशेष (04184/04183), पुरानी दिल्ली-हाथरस किला एमईएमयू विशेष (04418/04417), नई दिल्ली-अलीगढ एमईएमयू विशेष (04414/04413) गाजियाबाद-मथुरा ईएमयू विशेष (04420/04419) को 17 मई तक नहीं चलाने का फैसला किया या है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में 17 मई तक लाॅकडाउन है इसलिए उक्त ट्रेनों को रद करने का फैसला किया है। इन ट्रेनों से सफर करने वाले सरकारी कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है। इसके साथ ही इलाज व अन्य जरूरी काम के लिए सफर करने वालों को भी दिक्क्त होगी।

कोरोना के कारण यात्रियों की हो रही की

कोरोना संक्रमण व लाकडाउन की वजह से ट्रेनों में यात्रियों की कमी हो रही है। पिछले दिनों उत्तर रेलवे ने 28 ट्रेनों को अगले आदेश तक निरस्त करने की घोषणा की थी। मुंबई जाने वाली कई ट्रेनें रद कर दी गई हैं, बावजूद इसके चल रही ट्रेनों में सीट उपलब्ध है। महाराजा छत्रपति शिवाजी टर्मिनल जाने वाली राजधानी विशेष के थर्ड एसी में मंगलवार को लगभग साढ़े तीन सौ सीटें खाली हैं।

कुछ दिनों पहले तक बंगाल जाने वाली लगभग सभी ट्रेनें भरी हुई चल रही थीं, लेकिन अब स्थिति बदलने गई है। सोमवार को सियालदह दुरंतो में चार सौ के करीब सीटें खाली रह गईं। वहीं, मंगलवार को रवाना होने वाली सियालदह एसी विशेष में साढ़े तीन सौ सीटें खाली हैं। बता दें कि दिल्ली के साथ ही हरियाणा एवं यूपी में भी लाॅकडाउन को आगे बढ़ाया जा चुका है। अब इन राज्यों में 17 मइ तक के लिए लाॅकडाउन लगाया गया है। इसके कारण लोग घर पर ही रह रहे हैं बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैंं। जिसके कारण ट्रेनों में भीड़ कम हो रही है।

Related Articles

Back to top button