देश
सोनिया गांधी के सवालों पर नड्डा का जबाव-कोरोना स्थिति पर PM मोदी की नजर, राजनीति करना ठीक नहीं

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कोरोना वायरस की हर स्थिति पर शुरू से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर बनाए हुए। नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ संपर्क में है और वे कोरोना पर समीक्षा भी करते रहते हैं।
भाजपा अध्यक्ष ने मोदी सरकार को लेकर सीडब्ल्यूसी की आलोचना के बाद सोनिया गांधी को जवाब देते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में कांग्रेस के व्यवहार से हैरान नहीं हूं लेकिन दु:ख जरूर हुआ। नड्डा ने कहा कि भारत covid-19 से पूरे साहस के साथ लड़ रहा है, हम चाहते हैं कि कांग्रेस लोगों को गुमराह करना, दहशत पैदा करना बंद करे।






