ब्रेकिंग
Prashant Kishor Delhi Visit: दिल्ली में जनसुराज के समर्थकों से मिले प्रशांत किशोर, राष्ट्रीय राजधानी... Delhi Stray Dogs Report: जानिए दिल्ली में क्यों बढ़ रहे हैं कुत्तों के हमले, पुरुषों और बच्चों पर ज्... Sukhbir Khalifa FIR Noida: पर्थला फ्लाईओवर पर प्रदर्शन के दौरान हंगामा, रास्ता रोकने और सरकारी संपत्... Tilak Nagar Slap Case Update: PWD मंत्री परवेश वर्मा के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज, लेकिन अभी तक कोई FIR ... Weather Forecast Today: मौसम का रौद्र रूप, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य भारत समेत इन राज्यों में बरसे... Ujjain Road Widening: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच शाही मस्जिद हटाने पर हंगामा, पुलिस ने संभाला ... Raipur News: फिफ्टी परसेंट से ज्यादा संघर्ष के बाद रितेश पाल बने डांस रियलिटी शो के चैंपियन, मां के ... Gold and Silver Price Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए क्या हैं आपके शहर के ताजा भ... देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स...
देश

भीषण गर्मी की जगह मानसून का आभास, 24 घंटे में 25 मिमी बारिश

अंबिकापुर। गुरुवार सुबह-सुबह गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश से ऐसा लगा कि मानसून की समय से पहले दस्तक हो गई है। घंटेभर तक तेज बारिश से पूरा इलाका तरबतर हो गया। खेत-खलिहान पानी से भर गए। मई में जहां भीषण गर्मी से लोग हलाकान रहते थे। तापमान 40 डिग्री के पार चला जाता था, वहां इस बारिश ने तापमान को निचले स्तर पर ले आया है। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे के भीतर शहर में करीब 25 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बारिश के बाद अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम 31 डिग्री पहुंच गया है। आने वाले अगले चार-पांच दिनों तक विक्षोभ और चक्रवात की सक्रियता से मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की उम्मीद है। अप्रैल महीने में मौसम लगातार बदलता रहा। कभी बारिश तो कभी तेज गर्मी। यही क्रम अब भी बरकरार है। मई के पहले पखवाड़े तक अंबिकापुर में लगभग 50 मिमी बारिश हो चुकी है।

गुरूवार सुबह जब लोग सोकर बिस्तर से उठे भी नहीं थे कि अचानक गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। एक घंटे तक मूसलाधार बारिश होती रही। सड़कें पानी से लबालब हो गई। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ में लगातार पश्चिमी विक्षोभ आने और द्रोणिका सक्रिय होने से बारिश के अनुकूल सिस्टम बना हुआ है। यही कारण है कि हर एक दो दिन में अच्छी बारिश हो रही है। आसमान में बादल भी निचले स्तर पर बने हुए हैं। पिछले कुछ सालों में गर्मी के मौसम में इस तरह की बारिश लोग पहली बार देख रहे हैं। बेमौसम हो रही बारिश से रबी की खेती का नुकसान हो रहा है लेकिन आने वाले खरीफ सीजन के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित होगी। खेतों में पानी भरने से जोताई आसान होगा।

गर्मी में लोगों को लग रही है ठंड-

अप्रैल से जून महीने के दौरान गर्म हवाएं पश्चिम की ओर से बहने लगती हैं। इसके चलते उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में भीषण गर्मी पड़ती है। लोग लू के थपेड़ों से परेशान रहते हैं। ऐसे समय में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान गुरुवार को 19.2 तक पहुंच गया।

अगले कुछ दिन राहत की उम्मीद नहीं-

मौसम विज्ञानी एएम भट्ट का कहना है कि अगले कम से कम चार-पांच दिनों तक बादलों का डेरा बना रहेगा। इससे राजस्थान की ओर से गर्म हवा मध्य भारत की ओर नहीं आएगी। यानी की एक हफ्ते तक लोगों को गर्मी से राहत रहेगी। इस बीच यदि पश्चिम इलाके में सक्रिय हो रहा चक्रवात प्रभावी हुआ तो उत्तरी छत्तीसगढ़ में बादल और बरसेंगे।

मई में बारिश का आंकड़ा (मिमी में)

दिनांक बारिश

3 मई 4.2

4 मई 6

7 मई 5.2

8 मई 6.7

11 मई 19.4

13 मई 24.8

तीन दिनों में ऐसा रहा तापमान (डिग्री में)

11 मई 33.8 – 19.2

12 मई 32.5 – 22.4

Related Articles

Back to top button