ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

पीएम मोदी की बड़ी बैठक, कोरोना केस और टीकाकरण के ताजा हालात टॉप एजेंडा

देश में धीरे-धीरे ही सही कोरोना की दूसरी लहर काबू हो रही है। प्रमुख राज्यों के साथ ही देश के प्रमुख महानगरों में केस घटे हैं। वहीं टीकाकरण में तेजी लाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। ताजा खबर यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बड़ी बैठक कर रहे हैं। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ ही आईसीएमआर के आला अधिकारी शामिल हैं। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत देश के प्रमुख महानगरों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से आती गिरावट से हालात कुछ सुधरते नजर आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,26,098 नए केस सामने आए हैं। वहीं इस दौरान कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा आज भी नए केस से ज्यादा (3,53,299) रहा। इसे अच्छा संकेत माना जा रहा है। बीते 24 घंटों में 3,890 मरीजों की मौत हुई। इस प्रकार देश में अब तक कोरोने के कुल मरीजों का आंकड़ा 2,43,72,907 पहुंच गया है। इनमें से 2,04,32,898 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। मरने वालों की कुल संख्या 2,66,207 पहुंच गई है। अभी देश में 36,73,802 एक्टिव केस हैं।

इस तरह पिछले चार दिनों में तीसरी बार ऐसा हुआ है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए मामलों से ज्यादा रही है। इसके साथ ही कोरोना महामारी को मात दे चुके लोगों का आंकड़ा भी दो करोड़ को पार कर गया है। दो दिन की बढ़त के बाद सक्रिय मामलों में भी गिरावट आई है और इनकी संख्या 37 लाख के नीचे आ गई है।

यहां नए केस घटे
    • दिल्ली में 8,506 नए मामले मिले हैं, जो 10 अप्रैल (7,897) के बाद से सबसे कम हैं। संक्रमण दर भी घटकर 12.4 फीसद हो गई है, जो 11 अप्रैल (9.4 फीसद) के बाद से सबसे कम है।
    • मुंबई में 1,660 नए केस मिले हैं और 62 लोगों की मौत हुई है। एक दिन पहले 1,952 मरीज मिले थे और 68 लोगों की जान गई थी।
    • लखनऊ में बीते 24 घैंटे के दौरान 893 नए मामले मिले हैं और 22 लोगों की मौत हुई है। जबकि, एक दिन पहले 969 मरीज पाए गए थे और 34 लोगों की जान गई है।
  • बेंगलुरु, ठाणे, नासिक जैसे शहरों में भी मामले कम हो रहे हैं। लेकिन कोलकाता और इंदौर जैसे शहरों में केस ज्यादा कम नहीं हो रहे। कोलकाता में चार हजार और इंदौर में डेढ़ हजार के करीब मामले मिल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button