ब्रेकिंग
Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ... Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Banarasi Kachori Sabji Recipe: घर पर बनाएं बनारस का प्रसिद्ध नाश्ता; कचौड़ी-सब्जी बनाने की आसान विधि MP Rajya Sabha Election 2026: तीसरी सीट पर भाजपा का दांव; महेश केवट के नामांकन के बाद बढ़ी सियासी हलच... Earthquake in Northeast: भूटान के पास 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; सिक्किम और बंगाल तक महसूस किए गए ...
देश

केजरीवाल ने दी राहत भरी खबर, कहा- दिल्ली में कम हो रहे कोरोना के केस

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजधानी में  कोरोना केस कम हो रहे है। वह महामारी से पैदा हुए हालातों को लेकर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,500 केस आए हैं, कल कोरोना के 8,500 केस आए थे।

 15 दिनों में 1000 ICU बेड तैयार: केजरीवाल 
केजरीवाल ने कहा कि  पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर 11% हो गई है, कल संक्रमण दर 12% थी। दिल्ली में धीरे-धीरे कोरोना के मामले कम हो रहा है। इसके साथ ही उन्हाेंने कहा कि  हमारे डॉक्टरों, इंजीनियरों और कामगारों ने सिर्फ 15 दिनों में 1000 ICU बेड तैयार ​कर दिए, दुनिया भर के लिए ये एक मिसाल है।

आज से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक शुरू
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आज से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक शुरू कर रहे हैं।हमने दिल्ली के हर ज़िले में 200-200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का बैंक बनाया है। ऐसे मरीज़ जो होम आइसोलेशन में हैं अगर उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है तो हमारी टीम दो घंटे में उनके घर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पहुंचा देगी।

केजरीवाल ने डॉक्टरों, इंजीनियरों का किया धन्यवाद
वहीं इससे पहले केजरीवाल ने बताया था कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल से जोड़ा गया एक अस्थायी कोविड-19 उपचार प्रतिष्ठान शनिवार से 250 आईसीयू बिस्तरों के साथ काम शुरू कर देगा। उन्होंने शुक्रवार को रामलीला मैदान स्थित प्रतिष्ठान का दौरा किया और 15 दिन के भीतर 500 आईसीयू बिस्तरों वाले प्रतिष्ठान की स्थापना करनेवाले डॉक्टरों, इंजीनियरों तथा कर्मियों का धन्यवाद व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button