ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

असम: उल्फा ने कोरोना के चलते संघर्ष विराम का किया एलान, सीएम ने की शांति पहल की सराहना

गुवाहाटी। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन उल्फा-आइ (यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम-इंडिपेंडेंट) ने कोरोना संक्रमण के चलते तीन माह के लिए एकतरफा संघर्ष विराम का एलान किया है। उधर, उल्फा की इस पहल पर मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि इससे शांति के लिए प्रदेश में अनुकूल माहौल बनेगा। उग्रवादी संगठन के कमांडर-इन-चीफ परेश बरूआ ने मीडिया को भेजे ई-मेल में कहा, ‘संघर्ष विराम तत्काल प्रभाव लागू हो गया है और उनका संगठन तीन महीने तक किसी भी तरह के आपरेशन से दूर रहेगा।’

बरुआ ने कहा, ‘प्रदेश के लोग कोरोना महामारी से दिक्कतों से जूझ रहे हैं। इसी के चलते हमने अगले तीन महीने तक किसी भी तरह की गतिविधि से दूर रहने का फैसला किया है।’ बरूआ ने तिंगराई में हुए ग्रेनेड हमले में अपने संगठन का हाथ होने से भी इन्कार किया है। इस हमले में एक व्यक्ति की जहां मौत हो गई थी वहीं दो लोग घायल हुए थे। बरूआ ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण इस कठिन समय में सुरक्षा बलों से जुड़े लोग संगठन को बदनाम करने करने की कोशिश कर रहे हैं।

उधर, तिनसुकिया में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि शांति के लिए अनुकूल माहौल बनाने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार के साथ ही उग्रवादी संगठन की भी है। सरकार प्रदेश में स्थापना के लिए हरसंभव कदम उठाएगी। असम में कोरोना की चपेट में अब तक 3.19 लाख लोग आ चुके हैं। 2060 लोगों की मौत हो चुकी और एक्टिव केस की संख्या 41,978 है।

Related Articles

Back to top button