ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
देश

गुजरात में टाक्टे प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री रुपाणी से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को गुजरात के चक्रवात टाक्टे से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करेंगे। यहां इस तूफान के कारण अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रधानमंत्री दिल्ली से सीधे भावनगर जाएंगे, इसके बाद अमरेली, गिर सोमनाथ और भावनगर जिले का हवाई निरीक्षण करेंगे। यहां के बाद प्रधानमंत्री अहमदाबाद जाएंगे और वहां राज्य मुख्यमंत्री विजय रुपाणी तथा वरिष्ठ सचिव स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर चक्रवाती तूफान टाक्टे से हुए नुकसान का आकलन करेंगे। गुजरात CMO ने इस बात की जानकारी मंगलवार को ट्वीट के जरिए दी।

 महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से बात की और चक्रवाती तूफान से राज्य में पैदा हालात का जायजा लिया क्योंकि सोमवार रात वहां तूफान के कारण भूस्खलन भी हुआ। बता दें कि तूफान आज कमजोर हो गया है लेकिन हवा अभी भी 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जारी है। उत्तरी भारत के कई इलाकों में इस तूफान का असर देख गया है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली  के कई इलाकों में इसके कारण बारिश हो रही है।

तटीय इलाकों में भारी नुकसान, 13 मरे 

गुजरात में चक्रवात टाक्टे ने तबाही मचाई है। यहां अब तक  13 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं तटीय इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। चक्रवात से हुए नुकसान के सर्वे के बाद सरकार इसका मुआवजा देगी। गुजरात में बिजली के खंभे तथा पेड़ उखड़ गए तथा कई घरों व सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि चक्रवाती तूफान की वजह से 16,000 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है, जबकि 40 हजार से ज्यादा पेड़ और एक हजार से ज्यादा बिजली के खंभे इसकी वजह से उखड़ गए।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि टाक्टे अब कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है और जैसे-जैसे उत्तर की तरफ बढ़ेगा यह गहरे दबाव में बदल जाएगा। चक्रवाती तूफान के कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई और करीब 35 तालुका में एक इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button