ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
खेल

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट खेलेगा ऑस्ट्रेलिया, फिर होगी धमाकेदार एशेज सीरीज की शुरुआत

नई दिल्ली। वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे रोमांचक टेस्ट सीरीज में से एक एशेज का इंतजार क्रिकेट प्रेमियों को हमेशा रहता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस साल के आखिर में होने वाली इस सीरीज का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैड के बीच खेली जाने वाली प्रतिष्ठित 5 मैचों की तारीख और आयोजन स्थल की घोषणा की गई।

ऑस्ट्रेलिया की टीम एशेज की शुरुआत से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ घर पर एक मात्र टेस्ट सीरीज में खेलेगी। पिछले साल कोरोना महामारी के फैलने की वजह से इस मुकाबले को स्थगित करने का फैसला लिया गया था। इस मैच को इस साल होबार्ट में 27 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच खेला जाना है। इसके ठीक बाद 5 मैचों की एशेज सीरीज की शुरुआत होगी।

एशेज सीरीज की शुरुआत दिसंबर के पहले हफ्ते में ब्रिसबेन में होगी। पहला मैच 8 दिसंबर से 12 दिसंबर के बीच गाबा में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें 16 से 20 दिसंबर से बीच एडिलेड में डे नाइट टेस्ट मैच खेलेगी। बॉक्सिंग डे परंपरा को जारी रखते हुए दोनों टीमें तीसरा मैच 26 से 30 दिसंबर के बीच मेलबर्न में खेलने उतरेगी। नए साल की शुरुआत सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के साथ होगी। सिडनी में 5 से 9 जनवरी के बीच खेलने उतरेगी। सीरीज का अंत पर्थ की तेज पिच पर 14 से 18 जनवरी के बीच होगा।

एशेज सीरीज का कार्यक्रम

पहला टेस्ट मैच 8 से 12 दिसंबर (गाबा)

दूसरा टेस्ट मैच 16 से 20 दिसंबर (एडिलेड) डे नाइट

तीसरा टेस्ट मैच 26 से 30 दिसंबर (मेलबर्न) बॉक्सिंग डे

चौथा टेस्ट मैच 5 से 9 जनवरी (सिडनी)

पांचवां टेस्ट मैच 5 से 9 जनवरी (पर्थ)

Related Articles

Back to top button