ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
देश

Tik Tok पर वीडियो बनाने वाली लड़कियां हो जाएं सावधान, वरना पड़ेगा पछताना

जालंधर: फोटोशॉप की मदद से टिक-टॉक पर पड़ी वीडियो को अश्लील बनाकर युवतियों को ब्लैकमेल करने का गैंग सोशल मीडिया पर सक्रिय है, जो उन हसीनाओं को फंसा रहे हैं जिन्हें रातोंरात स्टार बनने का शौक है और रोज दो-चार वीडियो शेयर कर रही हैं, जिसका नुक्सान भी उठाना पड़ सकता है।

टिक-टॉक वीडियो से अश्लील वीडियो बनाकर यह गैंग उस युवती की तलाश करता है। उसके अकाऊंट के जरिए नाम व पता मिल जाता है, फिर बात करने के बाद उनकी अश्लील वीडियो दिखाते हैं। अश्लील वीडियो देखने के बाद लड़कियां डर जाती हैं। इसी बात का फायदा उठाते हुए वह युवतियों के साथ गलत हरकतें करते हैं और लड़कियां चुप्पी साधे रहती हैं।

कुछ दिन पहले गोरखपुर शहर की युवती ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो डाला था। रैकेट से जुड़े सदस्यों ने टिक-टॉक से वीडियो डाऊनलोड कर लिया और फोटोशॉप की मदद से उसे अश्लील बना दिया और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मैसेज भेज कर युवती को ब्लैकमेल करने लगे। युवती उनके दबाव में नहीं आई। इस पर गैंग ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवती ने एस.एस.पी. से शिकायत की। क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम ने जांच कर रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया। ऐसे कई रैकेट सक्रिय हैं तो संभलकर रहना चाहिए। लड़कियां हों या लड़के दोनों के लिए टिक-टॉक वीडियो हानिकारक है। इससे पर्सनल डाटा भी शेयर हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button