ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
खेल

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आ सकती है कमी, इतना गिरा Crude oil

नई दिल्‍ली। Petrol Price today : अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल (Crude Oil prices) दो फीसदी फिसलकर 68 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा 1.36 डॉलर यानि 1.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.35 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। अमेरिकी क्रूड वायदा भी 1.37 डॉलर यानी 2.09 प्रतिशत लुढ़ककर 64.12 डॉलर प्रति बैरल बोला गया। इससे भारत में तेल के दाम कम होने के संकेत मिल रहे हैं।

इस भाव मिल रहा 1 लीटर 

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो दिन से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। मंगलवार को डीजल की कीमत 29 से 31 पैसे तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 24 से 27 पैसे तक बढ़ी थी। इससे गुरुवार को भी दिल्‍ली में पेट्रोल 92.85 रुपए प्रति लीटर और डीजल 83.51 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

कब तय होते हैं भाव

Petrol-Diesel की कीमतें रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं। इनके दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और दूसरी खर्चे जोड़ने के बाद यह करीब दोगुने हो जाते हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

तेल की कीमत

Petrol Diesel का रेट SMS के जरिए जान सकते हैं। दिल्ली की कीमत जानने के लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक मैसेज बॉक्स RSP 102072 (RSP Dealer Code of Petrol Pump) टाइप करें और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई RSP 108412, कोलकाता RSP 119941 और चेन्नै के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। SMS के जरिए आपको ताजा रेट मिल जाएंगे।

Related Articles

Back to top button