ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
मनोरंजन

केप टाउन से निक्की तंबोली की देसी ब्वॉय के साथ तस्वीर हुई वायरल, तीनों का सिजलिंग अंदाज देख फैंस भी हुए हैरान

नई दिल्ली। ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ को लेकर इन दिनों दर्शकों में काफी बज बना हुआ है। वहीं स्टार्स हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका की राजधानी केपटाउन पहुंचे हैं। केपटाउन से लगातार सभी कंटेस्टेंट अपने फोटोज और वीडियो पोस्ट करते नजर आ रहे हैं। फैंस इन कंटेस्टेंट के लेटेस्ट अपडेट्ड का काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसी बीच अब शो की हॉट कंटेस्टेंट एक्ट्रेस निक्की तंबोली ने अपनी बिकिनी फोटो शेयर की हैं, जिनमें वह समुंदर किनारे दो शर्टलेस ‘देसी ब्यॉज’ के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं। इन फोटोज में तीनों खिलाड़ियों का अंदाज देखकर फैंस भी हैरान हैं। यहां देखें निकी तंबोली का ये पोस्ट-

निक्की तंबोली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ के दो हॉट ब्यॉज के साथ तस्वीर पोस्ट की है , जो जबरदस्त सुर्खियों में आ गया है। इस तस्वीर में वह वरुण सूद और विशाल आदित्य सिंह के साथ दिखाई दे रही हैं। ये तीनों समुंदर के किनारे सिजलिंग अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं जहां निक्की ब्लैक कलर की बिकिनी पहनी हुई दिख रही हैं। वहीं वरुण और विशाल दोनों ही शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही कैमरे की तरफ पीठ करके खड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं निक्की का फेस कैमरे की तरफ है।

इस फोटो को शेयर करते हुए निक्की ने कैप्शन में लिखा, ‘केप टाउन में मेरे अपने देसी ब्यॉज वरुण सूद और विशाल आदित्य सिंह।’ एक्ट्रेस की इस तस्वीर को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर कोई उन्हें हॉट बता रहा है, तो कोई बेहद ही खूबसूरत। अबतक इसे लाखों फैंस लाइक कर चुके हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले निक्की तंबोली ने अपनी रेड कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में ग्लैमरस फोटोज शेयर की थीं जिसको लेकर वह काफी सुर्खियों में आ गईं थीं। इस ड्रेस में उनका अंदाज देख कर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे। इन फोटोज के साथ निक्की ने कैप्शन में लिखा, ‘चमत्कार अभिमानी प्राणी हैं, जो लोग विश्वास नहीं करते, उनके सामने वो खुद को प्रकट नहीं करते।’ निक्की के इस पोस्ट और फोटो पर फैंस जमकर लाइक और कमेंट करते हुए उनकी तारीफ की थी।

Related Articles

Back to top button