ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
मनोरंजन

The Family Man 2 का ट्रेलर देख कंगना रनोट ने की सामंथा अक्कीनेनी की तारीफ, एक्ट्रेस के लिए कही ये बात

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की बहुचर्चित वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि इस वेब सीरीज में अभिनेता मनोज बाजपेयी अपने नए मिशन पर काम करते हुए दिखाई देंगे। ‘द फैमिली मैन’ के नए सीजन के साथ इस वेब सीरीज में कुछ नए कलाकारों की भी एंट्री हुई है। जिनमें से एक साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सामंथा अक्कीनेनी भी हैं।

बुधवार को ‘द फैमिली मैन 2’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। इस ट्रेलर में सामंथा अक्कीनेनी की भी कई झलक देखने को मिली है। जिसको देखकर कहा जा सकता है कि ‘द फैमिली मैन 2’ में वह नेगेटिव महिला का किरदार निभाने वाली हैं। वेब सीरीज का जब ट्रेलर रिलीज हुआ तो कई लोगों ने सामंथा अक्कीनेनी के किरदार की जमकर तारीफ की है। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के फैंस और फिल्मी सितारों ने तारीफ की है।

सामंथा अक्कीनेनी के किरदार की तारीफ करने वालों में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट का भी नाम शामिल हो गया है। कंगना रनोट बहुत कम फिल्मी सितारों की तारीफ करने के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में सामंथा अक्कीनेनी की तारीफ करना किसी खास बात से कम नहीं है। कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पर ‘द फैमिली मैन 2’ में सामंथा अक्कीनेनी के किरदार की एक तस्वीर साझा की है।

उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर दिग्गज अभिनेत्री की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ कंगना रनोट ने सामंथा अक्कीनेनी ने लिए पोस्ट में लिखा, ‘इस लड़की के पास मेरा दिल है।’ सोशल मीडिया पर कंगना रनोट का पोस्ट वायरल हो रहा है। उनके और सामंथा अक्कीनेनी के फैंस पोस्ट को पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

आपको बता दें कि ‘द फैमिल मैन’ की फैमिली का इंतजार अब खत्म! क्योंकि अमेजन प्राइम वीडियो ने फैंस को सरप्राइज देते हुए सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। साथ ही इस बात की आधिकारिक घोषणा भी कर दी है कि ‘द फैमिली मैन 2’ 11 जून को नहीं बल्कि 4 जून 2021 को रिलीज होगी। पहले अंदाजा लगाया जा रहा था ट्रेलर आज दोपहर 1 बजे रिलीज किया जाएगा, लेकिन अमेजन प्राइम ने ‘धमाका’ करते हुए सुबह 9 बजे ट्रेलर रिलीज कर फैंस खुश कर दिया है।

Related Articles

Back to top button