ब्रेकिंग
Sirsa News: चौटाला गांव के चर्चित पवन हत्याकांड में फैसला, दोषी जीतराम को उम्रकैद की सजा Ambala News: होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पटवारी का शव, मानसिक तनाव की आशंका Rewari Crime News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसे के बाद खुला राज, 1000 पंखों के पीछे छिपी मिली 276 पेट... Ambala Road Accident: कालका चौक पर बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, कंडक्टर की मौत; 10 से ज्यादा यात्री ... Faridabad News: सेक्टर-8 में 29 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों का आरोप- सीवर की जहरीली गैस से ... Faridabad Crime News: फतेहपुर तगा में हथियारबंद बदमाशों का कहर, परिवार को बंधक बनाकर करोड़ों की डकैत... Yamunanagar Crime News: पुलिस अधिकारी के फर्जी दस्तावेजों पर खोली फर्म, 18 साल बाद बैंक खाता फ्रीज ह... पाकिस्तान कश्मीर भूलकर PoK वापस करने पर विचार करे: कैबिनेट मंत्री अनिल विज की खरी-खरी Sonipat Crime News: रहमाणा में पति ने कस्सी से काटकर की पत्नी की हत्या, शराब के नशे में दिया वारदात ... Panipat Crime News: बापौली में युवक को कार से कुचलने और घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला करने वाले 5 ...
विदेश

कोरोना स्ट्रेन पर सिंगापुर का बयान, कोविड-19 का नहीं है कोई नया सिंगापुर वैरिएंट

सिंगापुर। नए कोरोना स्ट्रेन पर झूठ को लेकर सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने फेसबुक, टि्वटर और सिंगापुर प्रेस होल्डिंग्स के अधीन आने वाली एसपीएच मैगजीन के लिए प्रोटेक्शन फ्रॉन ऑनलाइन फॉल्सहुड्स ऐंड मेनिपुलेशन एक्ट (POFMA) के तहत दिशा निर्देश जारी किए है। बयान में कहा गया है कि फेसबुक, ट्विटर और एसपीएच मैगजीन को सिंगापुर में उन सभी लोगों तक सुधार नोटिस को पहुंचाना आवश्यक है जो इनका उपयोग करते हैं। इसके तहत सोशल मीडिया के दिग्गजों को सुधार करना होगा और ‘सिंगापुर स्ट्रेन’ पर झूठ के संबंध में स्पष्टीकरण देना होगा।

इसके तहत सभी सोशल मीडिया दिग्गजों को सिंगापुर स्ट्रेन को लेकर फैलाई गई गलत जानकारी को लेकर सुधार करना होगा और स्पष्टीकरण देना होगा। मंत्रालय ने सुधार नोटिस में कहा है, ‘कोविड-19 का कोई नया सिंगापुर वैरिएंट नहीं है और न ही किसी भी कोविड-19 वैरिएंट का सबूत है जो बच्चों के लिए बेहद खतरनाक है।’ सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि हालिया हफ्तों में आए कोरोना के ज्यादातर मामलों में जो स्ट्रेन ज्यादा मिला है वह बी.1.617.2 है जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई है। उसके विकासक्रम के परीक्षण से पता चला है कि बी.1.617.2 वैरिएंट सिंगापुर में कई समूहों से जुड़ा है।

दूसरी तरफ, सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ गलत सूचना कानून, पोफ्मा (POFMA) को लागू कर दिया है। इस कानून के तहत सरकार ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से भ्रामक खबर फैलाने वालों पर कार्रवाई कर सकती है। इस कानून के दायरे में सोशल मीडिया भी आता है।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस के सिंगापुर वेरिएंट को लेकर दावा किया था कि यह बच्चों के लिए बहुत खतरनाक है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि सिंगापुर में कोरोना वायरस के नए रूप को बच्चों के लिए बहुत खतरनाक बताया जा रहा है। यह तीसरी लहर के रूप में दिल्ली तक पहुंच सकता है। केंद्र सरकार से मेरी अपील है कि सिंगापुर के साथ सभी हवाई सेवाओं को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दें।

Related Articles

Back to top button