ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क...
देश

क्या उत्तर प्रदेश में छिपा है ओलंपियन सुशील कुमार, मेरठ में होने की खबर

नई दिल्ली। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में जूनियर पहलवान सागर हत्याकांड में मुख्य आरोपित ओलंपियन सुशील कुमार की तलाश में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने छापेमारी तेज कर दी है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने जानकारी मुहैया कराई है कि बृहस्पतिवार को सुशील कुमार को मेरठ टोल प्लाजा पर देखा गया है। इसके बाद उसे गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें अलर्ट पर हैं। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की मानें तो मेरठ के एक टोल प्लाजा की तस्वीर सामने आई है, सफेद टी-शर्ट पहने एक शख्स को देखा जा सकता है, जिसका नाम सुशील कुमार बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस की पुख्ता जानकारी के मुताबिक, सुशील कुमार की जो ताजा फोटो मिली है वह मेरठ टोल प्लाजा की है। इस तस्वीर में ओलंपियन सुशील कुमार एक अन्य शख्स के साथ कार में बैठा नजर आ रहा है। पुलिस के मुताबिक, यह तस्वीर 6 मई की घटना के बाद की है। इस तस्वीर के आधार पर दिल्ली पुलिस यह जानने के लिए उस कार की तलाश कर रही है कि सुशील कुमार फिलहाल कहां छिपा है? पुलिस सुशील कुमार के साथ ड्राइविंग सीट पर बैठे इस व्यक्ति की भी पहचान करने की कोशिश कर रही है।

इस बीच यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या सुशील कुमार दिल्ली की किसी कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में तो नहीं है? इससे पहले पिछले दिनों दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने सुशील कुमार की अग्रिम जमानत की याचिका खारिज कर दी। वहीं दिल्ली पुलिस की मानें तो हत्या जैसे संगीन मामले में मुख्य आरोपित होने के चलते सुशील कुमार को गिरफ्तारी देनी होगी या फिर सरेंडर करना होगा? ऐसे में यह कहा जा रहा है कि वह दिल्ली की कोर्ट सरेंडर करने की तैयारी कर रहा है।

यह है पूरा मामला

आरोप है कि 4 मई की रात को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में जूनियर पहलवान सागर को बुलाकर सुशील कुमार ने अपने साथियों के साथ इस कदर पीटा की उसकी मौत हो गई। कहा यह भी जा रहा है कि बाहरी दिल्ली के मॉडल टाउन स्थित फ्लैट के महज एक महीने के किराये के विवाद को लेकर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार को मुख्य आरोपित बनाया है। घटना के बाद से फरार सुशील अब अदालत से राहत पाने की कोशिशों में जुटा है, हालांकि फिलहाल राहत मिलती दिख नहीं रही है। रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत पर सुनवाई के दौरान पुलिस ने कोर्ट को बताया था कि सागर की हत्या का मुख्य आरोपित सुशील है। आरोप है कि फरार रहते हुए सुशील और सहयोगी गवाहों को धमका रहे हैं।

Related Articles

Back to top button