ब्रेकिंग
नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
देश

अगले सप्ताह अमेरिका जा सकते हैं विदेश मंत्री जयशंकर, कोरोना वैक्सीन है मुख्य एजेंडा

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ( S Jaishankar) अगले सप्ताह अमेरिका ( United States) का दौरा कर सकते हैं।  इस दौरे के बारे में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। दरअसल, अमेरिका के विभिन्न संस्थानों के साथ कोरोना वैक्सीन उत्पादन और खरीद  को लेकर भारत वार्ता कर रहा है।  विदेश मंत्री के इस दौरे का मुख्य एजेंडा वैक्सीन की खरीद है।

अमेरिका की ओर से पहले ही इस बात का ऐलान किया गया है कि जरूरतमंद देशों के लिए अमेरिका 80 मिलियन वैक्सीन का वितरण करने जा रहा है। भारत में इस वक्त कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के प्रकोप से हाहाकार जैसे हालात हैं और इसलिए नई दिल्ली अधिक से अधिक वैक्सीन की  जुगत में है। इस क्रम में वैक्सीन डेवलपर्स से  भी बात हो रही है।

अभी अमेरिका के पास 60 मिलियन एस्ट्राजेनेका वैक्सीन और फाइजर, मॉडर्ना व जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन है। कोविड-19 के इस संकट में भारत की मदद करने में अमेरिका की अहम भूमिका रही है। अब तक अमेरिका की ओर से बड़े ऑक्सीजन प्लांट (oxygen plants), कंसंट्रेटर (concentrators),रेमडेसिविर (Remdesivir) व  कोविशील्ड बनाने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के  वैक्सीन निर्माण के लिए कच्ची सामग्री  भेजी जा चुकी है।

शुक्रवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस से बचाव के लिए 14,82,754 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 19,18,79,503 हुआ। वहीं 24 घंटों में COVID-19 के 2,59,591 नए मामले आए और 4,209 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,60,31,991 हुई और कुल मौतों की संख्या 2,91,331 हो गई है। साथ ही इस अवधि में 3,57,295 लोग संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। इसके बाद अब तक देश में संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 2,27,12,735 हो गया।

Related Articles

Back to top button