ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
देश

प्रधानमंत्री को जांजगीर कलेक्टर नहीं बता पाए जिले के गांव और पंचायतों की सही संख्या

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 10 राज्यों के 60 कलेक्टरों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेकर कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व आला अफसरों के साथ पांच जिलों बलौदाबाजार-भाटापारा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा और बिलासपुर के कलेक्टर जुड़े थे।

इसमें राज्य के एक मात्र जांजगीर जिले के कलेक्टर यशवंत कुमार से प्रधानमंत्री ने बात की। मोदी ने उनसे जिले के गांव और ग्राम पंचायतों की संख्या पूछी, लेकिन कलेक्टर सही संख्या नहीं दे पाए और अपने साथ-साथ राज्य की भी जग हंसाई करा दी।

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे और इसका लाइव प्रसारण भी हो रहा था। अफसरों के अनुसार बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कई जिलों के कलेक्टरों से सीधी बात की। इसी दौरान उन्होंने जांजगीर कलेक्टर से पूछा कि आपके जिले में कितने गांव और कितनी पंचायतें हैं। कलेक्टर ने बताया कि करीब 14 सौ गांव और छह-सात सौ पंचायतें हैं।

इस पर पीएम ने फिर सवाल किया, इसमें से कितने गांव कोरोना मुक्त हो गए हैं। कलेक्टर यशवंत कुमार के पास इसकी जानकारी ही नहीं थी। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें थोड़ा सा प्रयास करके ऐसी जानकारी जुटानी चाहिए और इसी के आधार पर कोरोना मुक्त गांवों की संख्या प्लानिंग करके बढ़ाने पर ध्यान देना होगा।

बिना बनाए ही सीएम से करा दिया कोविड सेंटर का उद्घाटन

इसी सप्ताह जांजगीर कलेक्टर ने जिले के नवागढ़ में 10 बिस्तर वाले कोविड सेंटर का मुख्यमंत्री बघेल व विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत से उद्घाटन करवाया था, लेकिन वहां कोई सेंटर बना ही नहीं था। इसकी वजह से सरकार को विक्षप की आलोचना का शिकार होना पड़ा।

Related Articles

Back to top button