ब्रेकिंग
Indore Spiritual Update: 81 साल बाद बना ऐसा अद्भुत योग, शहरभर में 1200 से अधिक स्वजन करेंगे पूर्वजों... MP Crime Update: बैसाखी के सहारे एसपी कार्यालय पहुंचे घायल ग्रामीण, पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं ... Indore Cyber and Police Update: खजराना थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गुम हुए महंगे स्मार्टफोन उन... MP Conversion Case: दमोह में एक ही परिवार की आईडी से जुड़े बच्चों के नाम, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दब... Uttar Pradesh Teacher Suspended: इटावा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत, छात्र का मजाक उड़ाने ... RTU Kota News: हॉस्टल में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर किया ... Madhya Pradesh News: कार्य में गंभीर उदासीनता पर गिरी गाज, बड़वानी में कलेक्टर के निर्देश पर सख्त का... IMD Weather Forecast: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल Bhopal Police Action: नई साइट दिखाने के बहाने किडनैपिंग, आरोपियों ने खाते में ट्रांसफर करवाए 50 हजार... Panna Sidhi Train Service: पश्चिम मध्य रेल ने भेजा प्रस्ताव, विंध्य के इन दो जिलों में जल्द शुरू होग...
खेल

रोहन बोपन्ना और स्मृति मंधाना को अर्जुन अवार्ड से खेल मंत्री ने किया सम्मानित

नई दिल्ली। खेल और युवा मामलों के मंत्री किरन रिजिजू ने मंगलवार को टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया। गौरतलब है कि पिछले साल 25 सितंबर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित पुरस्कार समारोह के दौरान दोनों को अर्जुन पुरस्कार नहीं मिला था, क्योंकि वे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए देश से बाहर थे।

एशियन गेम्स 2018 में टेनिस पुरुष डबल्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले बोपन्ना ने इस दौरान कहा ‘अर्जुन पुरस्कार विजेता के तौर पर पहचान बनाना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं इस पुरस्कार को प्राप्त करके बहुत खुश हूं। खेल मंत्री ने मुझे पुरस्कार से सम्मानित किया और वह भारत में खेल को लेकर बहुत चिंतित हैं।

वर्ष 2018 की आईसीसी विमेंस प्लेयर रही मंधाना ने पिछले साल 12 एकदिवसीय मैचों में 669 रन और 25 टी 20 में 622 रन बनाए थे। उन्होंने इस दौरान कहा ‘ यह 8-10 महीने पहले घोषित हो गया था।  मैं वास्तव में इसे लेकर उत्साहित और खुश थी। मैंने कड़ी मेहनत की और उसे अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। आज इसे प्राप्त करने के बाद मुझे काफी अच्छा महसूस हो रहा है। उम्मीद है कि मैं आगे भी अच्छा प्रदर्शन करती रहूंगी और भारत को मैच जीताती रहूंगी।

रिजिजू ने खेल और देश में योगदान के लिए दोनों खिलाड़ियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘आज मैंने बोपन्ना और मंधाना को पुरस्कार दिए, क्योंकि पिछले साल पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान वे अपने अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में व्यस्त थे और इस वजह से राष्ट्रपति से सम्मान लेने से चूक गए।

बोपन्ना टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए अभ्यास कर रहे हैं और पुरस्कार देकर मैं उनका मनोबल ऊंचा करना चाहता हूं। जबकि, मंधाना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अपनी शानदार पहचान बना ली है। वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं और साथ ही कामना करता हूं कि दोनों आगे भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button