ब्रेकिंग
GTA 6 Release Date Confirm: आखिरकार खत्म हुआ इंतजार! इस दिन लॉन्च होगा ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6, रॉकस्टार ... Nautapa 2026: कब से शुरू हो रहा है नौतपा? जानिए सूर्य देव की प्रचंडता के इन 9 दिनों का धार्मिक महत्व Weight Loss Tips: चिया सीड्स को पानी में नहीं, इस चीज के साथ खाएं; तेजी से घटेगा वजन, एक्सपर्ट ने बत... Karnataka BJP President: कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष के लिए दिल्ली में हलचल तेज; विजेंद्र को दोबारा मिल स... Rajasthan Cabinet Decisions: राजस्थान में पेंशनर्स को बड़ी राहत; घर बैठे मोबाइल ऐप से दे सकेंगे जीवन... Nashik TCS Case: नासिक टीसीएस यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले में बड़ा एक्शन; कोर्ट में 1500 पन्नों ... UP Power Crisis: 'आईना उठाने से पहले खुद देखो'—यूपी में बिजली कटौती पर अखिलेश यादव को ऊर्जा मंत्री क... Make in India: शिरडी में बनेगा निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा डिफेंस कॉम्प्लेक्स; हर साल तैयार होंगे 5 ला... Nuh Police Action: नूंह में दूल्हे को नोटों की माला पहनाई तो खैर नहीं; पुलिस पूछेगी पैसों का सोर्स, ... Tejashwi Yadav Attack: 'महंगाई की मेलोडी पर NDA के पास नहीं कोई रेमेडी'; तेजस्वी यादव का पीएम मोदी प...
देश

मुंबई हादसाः 13 लोगों की गई जान, अभी भी मलबे से मिल रही लाशें

मुंबईः दक्षिण मुंबई के भीड़-भाड़ वाले डोंगरी इलाके में चार मंजिला रिहायशी इमारत गिरने से अभी तक 13 लोगों की मौत हुई है. यह जानकारी देते हुए एनडीआरएफ ने बुधवार को बताया कि राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी है। राष्ट्रीय आपदा मोचल बल एनडीआरएफ बटालियन के पीआरओ सचिदानंद गावडे ने कहा, ‘‘अभी तक कुल 13 लोगों… छह पुरुष, चार महिला और तीन बच्चे… को मृत घोषित किया गया है जबकि घायल हुए नौ लोगों का इलाज चल रहा है। गावडे ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य पूरी रात चला और अभी भी जारी है।

अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम को सूचना दी गई है कि हादसे के वक्त इमारत के भूतल पर बने एक कैफे में कुछ ग्राहक मौजूद थे। किसी को उनकी संख्या का अंदाजा नहीं है। उन्होंने कहा,‘‘उन्हें बचाने का हमारा काम अभी भी शेष है। मुंबई के दमकल विभाग के प्रमुख पी. एस. रहांगदले ने बताया कि दमकल कर्मियों ने मलबे से छह से आठ साल उम्र के दो बच्चों निकाला।

उन्होंने कहा,‘‘दोनों बच्चों को 108 एम्बुलेंस में सर जेजे अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’ बचाव कार्य के दौरान एक दमकलकर्मी घायल भी हुआ है।बीएमसी के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार की सुबह तीन और शव निकाले गए हैं और उन्हें पास के अस्पतालों में भेजा गया है। उनके संबंध में अभी डॉक्टरों की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है।

राज्य सरकार ने अभी तक पीड़ितों के लिए किसी सहयता की घोषणा नहीं की है। स्थानीय विधायक अमिन पटेल आज दोपहर में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मिलकर पीड़ितों के लिए सहायता राशि और उनके जल्दी पुनर्वास की मांग करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button