ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
देश

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने केंद्र के समक्ष रखी 4 मांगे, बोले- युवाओं के लिए वैक्सीनेशन बंद होने का दुख

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को डिजिटल प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि युवाओं के वैक्सीन के सभी सेंटर बंद होने जा रहे हैं। दिल्ली को हर माह 80 लाख डोज वैक्सीन की जरूरत है। मई में केवल 16 लाख मिली है। केंद्र सरकार ने जून में और कम कर दी है। जून में हमें केवल 8 लाख वैक्सीन मिलेगी। अभी तक हम 50 लाख वैक्सीन लगा चुके हैं। हम अगर इसी तरीके से चले तो 30 माह में युवाओं काे वैक्सीन लग पाएगी। वैक्सीन की कमी से बेहत गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। सभी विदेशी वैक्सीन को भारत में इजाजत तुरंत इजाजत दी जाए। भारत सरकार इस बारे में स्वयं बात करे और खरीदे।

सीएम अरविंद केजरीवाल कहा कि कुछ देशों ने वैक्सीन एकट्ठी कर रखी है उसे भारत सरकार अपने प्रयास से हासिल करे। भारत में विदेशी कंपनियों को वैक्सीन उत्पादन की अनुमति दी जाए। भारत बायोटेक वैक्सीन का अपना फार्मूला दूसरी कंपनियों को देने को तैयार हो गई है। उसे तुरंत दूसरी कंपनियों को दिया जाए। जिससे वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाया जा सके। सीएम ने कहा कि ये चार मांगें केंद्र सरकार से हैं। केंद्र से यह भी मांग है कि दिल्ली का वैक्सीन का कोटा बढ़ाया जाए और वैक्सीन तुरंत उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की इस लहर में युवा बहुत प्रभावित हुए हैं। युवाओं के लिए वैक्सीन बहुत जरूरी है। वैक्सीन नहीं मिलने पर युवाओं के लिए संकट खड़ा होगा। युवाओं के माता-पिता भी वैक्सीन समाप्त हो जाने के लिए चिंतित हैं। वे यहां तक चाहते हैं उन्हें भले ही न लगे उनके बच्चों को वैक्सीन लग जाए। क्योंकि उन्हें बाहर काम पर भी निकलना होता है।

केजरीवाल ने कहा कि आज से दिल्ली में युवाओं के लिए वैक्सीनेशन बंद होने का दुख है। ऐसे करने के लिए हम मजबूर हैं। केंद्र को पत्र लिखकर वैक्सीन की मांग की है जैसे ही हमे वैक्सीन मिलेगी हम सेंटर शुरू कर देंगे। दिल्ली में सभी युवाओं को वैक्सीन लगाने के लिए 2.5 करोड़ वैक्सीन चाहिए है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर कही ये बात

  • दिल्ली में युवाओं के कोटे की वैक्सीन खत्म हो गई है, इसलिए आज से हमें टीकाकरण केंद्र बंद करने पड़ेंगे।
  • दिल्ली को हर महीने 80 लाख वैक्सीन की जरूरत ताकि 3 महीने में पूरी दिल्ली को टीका लग जाये।
  • मई के महीने में दिल्ली को केवल 16 लाख वैक्सीन मिली, जबकि जून में इसकी आधी यानी 8 लाख ही मिलेंगी ऐसा बताया गया।
  • अगर रफ्तार यही रही तो केवल वयस्कों को ही टीका लगाने में 30 महीने लग जाएंगे।
  • केंद्र सरकार दिल्ली को युवाओं के लिए तुरंत और वैक्सीन दें।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की प्रधानमंत्री मोदी से ये चार मांगे

  •  देश में वैक्सीन बनाने वाली सभी कंपनियों को भारत बायोटेक की वैक्सीन बनाने का आदेश दें, अभी केवल कुछ कंपनियों से करार की बात सामने आ रही है जिससे काम नहीं चलेगा।
  • दुनिया में जो भी कंपनी वैक्सीन बना रही है उसको भारत में बिना देरी किए वैक्सीन सप्लाई की अनुमति दी जाए, विदेशी कंपनियों से केंद्र सरकार सीधा बात करें और खरीद कर राज्यों को दें।
  • विदेशी कंपनियों को भारत में वैक्सीन उत्पादन शुरू करने की अनुमति बिना देरी के दी जाए।
  •  कुछ देशों ने अपनी आबादी से कई गुना वैक्सीन स्टोर कर ली है, उनसे अनुरोध करके कुछ वैक्सीन भारत के लिए मांगी जाए।

Related Articles

Back to top button