ब्रेकिंग
धनबाद में फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने वाले प्रज्ञा केंद्र पर प्रशासनिक छापा, सेंटर सील और आईडी रद... रांची में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की सख्ती, दो अफसरों को शोकॉज झारखंड के सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेंगे मुफ्त वाटरप्रूफ बैग, घर-घर सर्वे अभियान शुरू निशा भगत आत्महत्या मामले में बड़ा फैसला, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए सीबीआई जांच के आदेश छठ महापर्व के बाद रेलवे का बड़ा तोहफा, रांची और आसपास के यात्रियों के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे ... झारखंड की युवा क्रिकेटर कुमारी पलक का भारतीय अंडर-19 टीम में चयन, त्रिकोणीय श्रृंखला में दिखाएंगी जल... झारखंड खाद्य निगम में सेवानिवृत्त अधिकारियों की होगी नियुक्ति, सभी 24 जिलों के लिए मांगे गए आवेदन धनबाद के कतरास में हार्डवेयर दुकान में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से 50 लाख रुपये का सामान जलकर खाक पंजाब की सियासत में छाए हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, सहज और मिलनसार अंदाज से जीत रहे लोगों का दिल हरियाणा के नारनौंद में तेंदुए की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, CIA और वन्य जीव विभाग की संयुक्त कार्रवा...
टेक्नोलॉजी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को केंद्र को सख्त निर्देश, कहा – तुरंत हटा दें कोरोनावायरस के “इंडियन वेरिएंट” वाले पोस्ट

नई दिल्ली। आइएएनएस। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MEIT) की तरफ से सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया है कि वो तत्काल प्रभाव से उन सभी पोस्ट को हटा दें, जिसमें कोरोनावायरस के “इंडियन वेरिएंट” का जिक्र किया गया है। केंद्र की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि इस तरह के पोस्ट फेक न्यूज और भ्रामक खबरें फैलाते हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलाई जा रही हैं फर्जी खबरें 

MEIT की तरफ से कहा गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोरोनावायरस के इंडियन वेरिएंट नाम से कई तरह की सूचनाएं फैलाई जा रही हैं। ऐसे में मंत्रालय की इस तरह की पोस्ट को नोटिस में लेते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉम को इस तरह की पोस्ट हटाने का निर्देश दिया गया है। मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस के इंडियन वेरिएंट के नाम से फैलाई जाने वाली खबरें पूरी तरह से गलत हैं। इस तरह के किसी भी कोरोनावायरस वेरिएंट का जिक्र वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) की तरफ से नहीं किया गया है। WHO की तरफ से कोरोनावायरस के B1617 से जुड़े इंडियन वेरिएंट को मान्यता नहीं दी गई है।

B.1.617 वेरिएंट के साथ नहीं जोड़ा गया “इंडियन वेरिएंट”

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से इस मामले में एक स्पष्टीकरण जारी किया गया था, जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को कोरोनावायरस के इंडियन वेरिएंट से जुड़ी खबरों को हटाने का निर्देश दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि WHO ने अपने 32 पन्नों के दस्तावेज में कोरोना वायरस के B.1.617 वेरिएंट के साथ “इंडियन वेरिएंट” शब्द नहीं जोड़ा है। इस तरह का कोई वेरिएंट WHO ने वैज्ञानिक रूप से नहीं बताया है। WHO ने कोरोना वायरस के B.1.617 वेरिएंट के साथ इंडियन वैरिएंट’ शब्द नही जोड़ा है।

Related Articles

Back to top button