ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

महाराष्ट्र की वीआईपी सीटों पर कैबिनेट मंत्री से लेकर पूर्व मंत्री की किस्मत दांव पर

New Delhi, लोकसभा सीटों के हिसाब से देश के दूसरे सबसे बड़े राज्य महाराष्ट्र में देश के कई बड़े नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है। चुनाव परिणाम से न केवल केंद्र की राजनीति में प्रभाव पड़ेगा, बल्कि साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में किस पार्टी का दबदबा होगा। इसकी भी तस्वीर साफ हो जाएगी।

महाराष्ट्र में देश के प्रमुख दल कांग्रेस और भाजपा अपने सहयोगियों के साथ चुनावी मैदान में उतरे थे। महाराष्ट्र में यूपी के बाद सबसे अधिक 48लोकसभा सीट हैं। कांग्रेस का गठबंधन एनसीपी के साथ है। कांग्रेस 26 सीटों पर और एनसीपी 22सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं भाजपा का शिवसेना के साथ गठबंधन है। भाजपा 25 सीटों पर और शिवसेना 23सीटों पर लड़ रही है।

महाराष्ट्र की वीआईपी सीटों की बात की जाये, तो इस बार लगभग 11सीटें वीआईपी हैं। जिन पर कैबिनेट मंत्रियों से लेकर पूर्व मंत्री चुनाव लड़ रहें हैं और बॉलीवुड की अदाकारें भी चुनावी दंगल में अपना अभिनय दिखा रहीं हैं।

नागपुर

नागपुर वीआईपी सीट से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी चुनावी मैदान में हैं और उनका मुकाबला कांग्रेस पार्टी के नाना पटोने से है।

चंद्रपुर

महाराष्ट्र की वीआईपी सीट चंद्रपुर से केंद्रीय राज्य गृहमंत्री हंसराज अहीर भाजपा का ध्वज लेकर चुनावी मैदान में हैं और उनका मुकाबला कांग्रेस के बाबभाऊ उर्फ सुरेश नारायण से है।

मुंबई उत्तर पश्चिम

मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से कांग्रेस के संजय निरुपम चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मुकाबला मौजूदा सांसद गजानन कीर्तिकर से है।

बारामती

बारामती लोकसभा सीट एनसीपी का गढ़ माना जाता है। इस बार यहां से चुनावी मैदान में शरद पवार की बेटी और वर्तमान सांसद सुप्रिया सुले तीसरी बार अपनी किस्मत आजमा रहीं हैं। उनका मुकाबला भाजपा के कांचन राहुल कूल से है।

सोलापुर

सोलापुर वीआईपी सीट से पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद शरद बनसोडे है।

नांदेड

नांदेड सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं और उनका सामना भाजपा के गोपाल शेट्टी है, जो मौजूदा सांसद भी हैं।

मुंबई उत्तर-सेंट्रल

मुंबई उत्तर-सेंट्रल से दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन का मुकाबला कांग्रेस की प्रिया दत्त से है।

मुंबई दक्षिण

मुंबई दक्षिण से कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा का मुकाबला शिनसेना के अरविंद सांवत से है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button