ब्रेकिंग
Dhurandhar 2 Teaser: 'चूना लगा दिया...' धुरंधर 2 का टीज़र देख भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर क्यों उठ रह... Balochistan News: बलूचिस्तान में क्यों बेबस हुई पाकिस्तानी सेना? रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद खोल... India-US Trade Deal: रूस से तेल की खरीद बंद करेगा भारत? ट्रंप के 'मेगा डील' ऐलान के बाद बदल जाएगी दु... Meta Data Privacy 2026: क्या फेसबुक-इंस्टाग्राम आपकी जासूसी कर रहे हैं? ऑफ-मेटा एक्टिविटी सेटिंग से ... Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा...
देश

नाले के अंतिम छोर तक सफाई करने का निर्देश

रायपुर। आगामी मानसून में राजधानीवासियों को जलभराव से न जूझना पड़े। इसके लिए रायपुर नगर निगम द्वारा अभियान चलाकर नालों की सफाई करवाई जा रही है। रायपुर महापौर एजाज ढेबर ने सोमवार को शैलेंद्र नगर स्थित बड़े नाले की सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर ने जोन के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नालों की सफाई में किसी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

रायपुर नगर निगम द्वारा जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत आने वाले शैलेंद्र नगर क्षेत्र के बड़े नाले की जेसीबी मशीन की सहायता से मानसून पूर्व विशेष सफाई करवाई जा रही है। सोमवार को महापौर नालों की सफाई का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। महापौर ने जोन 10 के जोन कमिश्नर दिनेश कोसरिया एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी खेमलाल देवांगन को नाले के अंतिम छोर तक अभियान चलाकर सफाई करवाने का निर्देश दिया है।

महापौर ढेबर ने नगर निगम के सभी जोन कमिश्नरों एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों सहित जोन स्वच्छता निरीक्षकों को मानसून की पहली बारिश होने के पूर्व अपने संबंधित क्षेत्रों के समस्त नालों एवं नालियों के मुहानों को खोलते हुए एक बार तले तक पूर्ण सघन सफाई कराने को कहा।

पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड में सड़क और नाली का होगा निर्माण

रायपुर नगर निगम अंतर्गत आने वाले पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक 35 में रोड और नालियों का निर्माण कार्य किया जाएगा। रायपुर नगर निगम से 32 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। नाली और सड़क निर्माण कार्य सोमवार को महापौर एजाज ढेबर और रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा ने भूमिपूजन कर इसकी शुरूआत की। वार्ड पार्षद एवं निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी ने बताया कि कालीबाड़ी के पीछे के रोड में नागरिकों की मांग पर 12 लाख रूपये की लागत से शीघ्र नवीन सीसी रोड बनाई जाएगी।

इससे लगभग 10 साल पुरानी समस्या का निदान होगा। इसी प्रकार पंडरी स्थित वन विभाग कार्यालय के सामने पुरानी और जर्जर हो चुकी नाली का 19 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य किया जाएगा। इससे नागरिकों को सुगम निकास व्यवस्था मिल जाने से काफी राहत मिलेगी एवं गंदे पानी के निकास के अभाव की परेशानी दूर हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button