ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...
खेल

वर्ल्ड कप के दौरान भाई के मर्डर की खबर से हिल उठा था ये क्रिकेटर, फिर भी देश के लिए खेलता रहा

नई दिल्ली: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 में विजयी होने वाली टीम इंग्लैंड का एक प्लेयर ऐसा था जिसने वर्ल्ड कप के लिए अपनी भावनाओं को भी दबा कर रख दिया था। अपनी तेज रफ्तार और सटीक लाइन लेंथ के दम पर इंग्लैंड को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले जोफ्रा आर्चर के चचेरे भाई की बारबाडोस में हत्या कर दी गई। जोफ्रा के भाई एशेंटियो ब्लैकमैन महज 24 साल के थे और जिस दिन इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेला था, उसी के अगले दिन उन्हें घर के बाहर गोली मार दी गई। अपने चचेरे भाई की हत्या की खबर सुनकर जोफ्रा के पैरों तले जमीन खिसक गई थी और वो सदमे में चले गए थे।

दरअसल जोफ्रा और एशेंटियो ब्लैकमैन एक-दूसरे के काफी करीब थे, हत्या से कुछ दिन पहले आर्चर ने उनसे बात भी की थी। जोफ्रा आर्चर इस घटना से काफी दुखी थे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने वर्ल्ड कप पर पूरा ध्यान केंद्रित किया और महज 11 मैचों में 20 विकेट अपने नाम किए। फाइनल मैच में जोफ्रा आर्चर ने सुपरओवर भी फेंका और इंग्लैंड को वर्ल्ड चैंपियन बनाया। आर्चर के पिता फ्रैंक ने टाइम्स से बातचीत करते हुए कहा, ‘आर्चर का भाई उनका हम उम्र था, वो काफी करीब थे। उसकी मौत से पहले आर्चर ने उसे मैसेज किया था। जोफ्रा को ब्लैकमैन की मौत से सदमा पहुंचा था लेकिन उन्होंने खेलना जारी रखा।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button