ब्रेकिंग
Supreme Court Hearing on SIR: चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फैसलों पर टली सुप्रीम कोर्ट की... Greater Noida Robotics Park: उत्तर प्रदेश में बनेगा देश का पहला 'प्रगति' रोबोटिक्स पार्क, योगी सरकार... Delhi High Court Notice: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR पर दिल्ली HC का नोटिस, पत्... Diwali and Chhath Puja Health Tips: दिवाली और छठ की व्यस्तता में सेहत का ऐसे रखें ख्याल, थकान और तना... डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी डेटा प्रोटेक्शन एक्ट को चुनौती, पत्रकारिता प... Delhi Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में 1 नवंबर को होगी इंडिया गठबंधन की महारैली, 10 लाख लोगों के जुट... Flex-Fuel Vehicles in India: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी; नि... Jan Suraaj Digital Manager Death: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका, डिजिटल मैनेजर देवपा... Ujjain News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सिंहस्थ 2028 की 539 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमिपूजन,... Rajasthan Drought News: राजस्थान में सूखे की मार, 14 जिलों की 80 तहसीलें घोषित हुईं गंभीर और मध्यम स...
खेल

बेन स्टोक्स बनेंगे सर, इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताने के लिए मिल सकती है ये उपाधि

लंदन: ICC Cricket World Cup 2019 Winner England Ben Stokes: इंग्लैंड की विश्व कप जीत के नायक ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए सर की उपाधि (नाइटहुड) से सम्मानित किया जा सकता है। बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में नाबाद रहते हुए 84 रन की पारी खेलकर मैच को टाई कराया था। इसके बाद सुपरओवर में कई रन बटोरे थे

बेन स्टोक्स के विश्व कप में शानदार प्रदर्शन से ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के दो दावेदार बोरिस जॉनसन और जेरेमी हंट काफी प्रभावित हुए। ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे की जगह लेने के दावेदारों में सबसे आगे चल रहे जॉनसन और हंट से ‘हां और न’ से जुड़े सवाल किए गए। इसका आयोजन ‘द सन’ और ‘टॉक रेडियो’ ने किया था। जॉनसन से पूछा गया क्या स्टोक्स नाइटहुड के हकदार हैं, उन्होंने कहा, मेरा जवाब हां है।’ जब हंट से यही सवाल किया गया, तो उनका जवाब था, ‘निश्चित तौर पर।’

दोनों देशों की प्रधानमंत्रियों ने दी टीमों को बधाई

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्रियों ने विश्व कप में अपनी-अपनी क्रिकेट टीमों के प्रदर्शन की सराहना की जो फुटबॉल और रग्बी के दीवाने देशों में क्रिकेट को सुर्खियों में लाए। ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने कहा कि आपने देश को एक बार फिर क्रिकेट के प्यार में डूबने में मदद की। फाइनल में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट ही नहीं बल्कि सर्वश्रेष्ठ खेल देखने को मिला। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि यह बेहतरीन मैच था। सुपर ओवर रोमांचक था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button