ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...
खेल

सचिन तेंदुलकर ने बताया टाई होने पर कैसे होना चाहिए था वर्ल्ड कप विनर का ऐलान

नई दिल्ली। ICC Cricket World Cup 2019 Winner: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और क्रिकेट  के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने बताया है कि वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला टाई होने पर वर्ल्ड कप के विनर का ऐलान कैसे होना चाहिए था। सचिन तेंदुलकर ने आइसीसी के नियम पर सवाल नहीं उठाया है, लेकिन खेल भावना के तहत क्या होना चाहिए था इस बात का जिक्र किया है।

बैटिंग लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को कहा है कि वर्ल्ड कप का फाइनल और सुपरओवर टाई होने के बाद विजेता टीम का फैसला बाउंड्री काउंट के आधार पर नहीं, बल्कि एक और सुपरओवर कराकर होना चाहिए था। सचिन तेंदुलकर ने कहा है, “मुझे लगता है कि फाइनल में एक और सुपरओवर होना चाहिए था। फाइनल ही नहीं, बल्कि हर एक मुकाबला अहम होता है। फुटबॉल में भी समय लगता है, इसमें कोई बात नहीं होती।”

सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा की हां में हां मिलाते हुए कहा है कि इस नियम में बदलाव होना चाहिए। रोहित शर्मा ने भी आइसीसी के इस फैसले पर सवाल उठाया था। इसके अलावा टीम इंडिया को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की टीम के हाथों मिली हार का भी जिक्र किया है कि भारत 40-45 मिनट का खराब खेल खेलकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गया।

सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडया के कप्तान विराट कोहली के उस बयान का भी समर्थन किया है, जिसमें विराट ने कहा था कि वर्ल्ड कप में आइपीएल की तरह नॉकआउट मुकाबले होने चाहिए जिससे टॉप की दो टीमों को फाइनल में जाने का दो बार मौका मिलता है। सचिन तेंदुलकर ने कहा, “प्वाइंट्स टेबल में जो टॉप की दो टीमें होती हैं उन्हें भी इस बात का फायदा मिलता है क्योंकि लीग स्टेज में अच्छा प्रदर्शन किया है। यही लाभ टीम को वर्ल्ड कप में भी मिलना चाहिए।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button