ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

ट्रक रोककर डकैती का फरार आरोपित पकड़ाया

बिलासपुर।  हाईवे में ट्रक ड्राइवरों से लूटपाट और डकैती के मामले में फरार आरोपित को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया है। मामले में पांच आरोपित पहले ही पकड़ लिया गया है। रतनपुर थाना प्रभारी हरविंदर सिंह ने बताया कि बीते 25 मार्च की रात छह युवकों ने मदनपुर के पास मुख्य मार्ग मंे तीन ट्रकों को रोककर मारपीट कर ड्राइवर और खलासी से 12 हजार स्र्पये लूट लिए थे।

सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित रितिक पांडेय, आकाश कौशिक, चंद्रमणी प्रेमी, विश्वास दुबे और जयकुमार कोशले को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, मामले में ओमकेश गौतम फरार चल रहा था। आरोपित को पकड़ने पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित ओमकेश अपने घर आया है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

भागकर छुपे थे ढाबे में, पुलिस को दिया चकमा

25 मार्च की रात आरोपित युवकों ने मदनपुर मोड़ के पास ट्रक ड्राइवरों को लूटपाट की थी। इसके बाद पीड़ित ड्राइवरों ने घटना की जानकारी डायल 112 और रतनपुर पुलिस को दी। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी हरविंदर सिंह और पुलिस की टीम ने घेराबंदी की। इस दौरान आरोपित युवक ढाबे में छुपे थे। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर पांच आरोपित को पकड़ लिया।

वहीं, ओमकेश पुलिस की टीम को चकमा देकर फरार हो गया। पकड़े गए युवकों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपित के ठिकाने पर दबिश दी। इस दौरान वह फरार हो गया था। पुलिस आरोपित को पकड़ने लगातार उसकी खोज कर रही थी। वहीं, मुखबिर को भी उसकी सूचना देने के लिए लगाया था। मंगलवार को सूचना पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button