ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...
देश

कोरबा से बोरे में भरकर ला रहा था शराब

बिलासपुर। कोरबा जिले के सरगबुंदिया से बोरे के अंदर छिपाकर शराब ला रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपित युवक के कब्जे से 30 लीटर शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। रतनपुर थाना प्रभारी हरविंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह कोरबा की ओर से अवैध शराब के परिवहन की सूचना मिली थी।

इस पर पुलिस की टीम ने जोगीअमराई के माता चौरा के पास घेराबंदी की। पुलिस ने मौके पर सरगबुंदिया निवासी दिलीप पोर्ते(30 वर्ष) को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपित युवक पुलिस को गुमराह करने लगा। इस पर पुलिस ने उसके पास मौजूद बोरे की तलाशी ली। बोरे के अंदर प्लास्टिक की थैली में महुआ शराब छिपा रखी गई थी। पुलिस ने युवक के कब्जे से 30 लीटर अवैध शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया है।

आसपास के गांवों में करता था सप्लाई

पूछताछ में युवक ने बताया कि वह अपने गांव में शराब बनाकर आसपास के क्षेत्र में कोचियों को शराब बेचता था। कोरबा क्षेत्र के कई गांव में वह महुआ शराब की सप्लाई करता था। मंगलवार को वह ग्राहक की तलाश में रतनपुर क्षेत्र आया था। इस दौरान वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने युवक से महुआ शराब बेचने वालों की जानकारी ली है। साथ ही कोचियों के संबंध में पूछताछ की है।

पहले भी की थी शराब की बिक्री

युवक ने बताया कि वह क्षेत्र में पहले भी शराब की बिक्री करता था। लाकडाउन के दौरान उसके क्षेत्र में महुआ शराब की मांग बढ़ी थी। इसके कारण वह घर से ही शराब बेच रहा था। शराब की आनलाइन बिक्री के बाद ग्राहक कम होने पर वह रतनपुर क्षेत्र में शराब खपाने आया था।

Related Articles

Back to top button