ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
मनोरंजन

Shah rukh khan की बेटी सुहाना ने फिर बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बिकिनी पहने गर्ल गैंग के साथ दिया पोज

नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना अपने पिता की तरह हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में छाई रहती हैं। सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली स्टारकिड्स में से एक हैं। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही सुहाना खान की फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं हैं।

अब सुहाना खान अपनी एक तस्वीर को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी नई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने गर्ल गैंग के साथ पूल में एन्जॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं। सुहाना खान इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। वह अपने दोस्तों के साथ अक्सर समय बिताते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। सुहाना खान की नई तस्वीर को उनकी दो दोस्त अलाना मार्कले और प्रियंका गेडिया ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

तस्वीर में सुहाना खान पूल में अपने गर्ल गैंग के साथ बीच में खड़ी दिखाई दे रही हैं। वहीं उनकी सभी दोस्त बिकिनी में दिखाई दे रही हैं। अपनी सभी दोस्तों के साथ सुहाना खान को बोल्ड अंदाज देखते ही बन रहा है। वहीं प्रियंका गेडिया ने सुहाना खान की एक तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर साझा किया है। इस तस्वीर में वह सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं।

सुहाना खान की यह दोनों तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर सुहाना खान और उनके गर्ल गैंग की तारीफ भी कर रहे हैं। इससे पहले भी सुहाना खान अपने दोस्तों के साथ एक तस्वीर को लेकर सुर्खियों में थीं। दरअसल सुहाना ने हाल ही में अपना 21वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर उनके परिवार, दोस्तों और फैंस ने उन्हें ढेर सारी बधाई दी।

सुहाना खान के बर्थ बैश की तस्वीरों के साथ उनके कई वीडियोज भी सामने आ​ए थे जिसमें वह काफी एन्जॉय करती नजर आईं थीं। इसी बीच सुहाना खान के जन्मदिन के दौरान की एक खास तस्वीर सामने आई। इस तस्वीर में वह काफी हॉट एंड बोल्ड नजर आई थीं। सुहाना खान की जन्मदिन की खास तस्वीर उनकी दोस्त पामर वेल्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की थी। इस तस्वीर में भी सुहाना, अपने गर्लगैंग के साथ नजर आई थीं।

Related Articles

Back to top button