ब्रेकिंग
MP Politics: जाति प्रमाण-पत्र विवाद में घिरीं मंत्री प्रतिमा बागरी, कांग्रेस ने दी है हाई कोर्ट में ... Indore Land Fraud: जिंदा महिला को कागजों में बनाया मृत, 29 साल बाद खुला करोड़ों की जमीन हड़पने का रा... बालाघाट: शराब दुकान हटाने की मांग पर अड़ी महिलाएं, आंदोलन में बाधा डालने वाले शराबी पति को सिखाया सब... Ranchi Crime: लव ट्रायंगल में खूनी खेल, प्रेमी के घर पर फेंके गए 4 देसी बम; आरोपी गिरफ्तार Himachal Heavy Rain: हिमाचल में मानसून का कहर, 45 सड़कें बंद और कई घरों में घुसा बारिश का पानी Sangli Suicide Case: युवक ने की आत्महत्या, मां का गंभीर आरोप- 'धर्म परिवर्तन के दबाव में बेटे की ली ... IND vs ENG 1st T20I: इंग्लैंड के खिलाफ भिड़ंत के लिए तैयार भारत, क्या वैभव सूर्यवंशी का होगा डेब्यू? Toxic Teaser: 'टॉक्सिक' के नए टीजर में यश की गर्ल गैंग का भौकाल, नयनतारा और कियारा का दिखा खूंखार अं... Israel-USA Tensions: अमेरिकी मदद ठुकराएंगे नेतन्याहू, कहा- 'हमारी अर्थव्यवस्था अब विदेशी सहायता की म... ATF Price Cut: हवाई यात्रा होगी सस्ती! जेट फ्यूल के दाम में 5 रुपये की भारी कटौती
मनोरंजन

Super Dancer Chapter 4 के सेट पर सुनील शेट्टी और शिल्पा ने किया रोमांटिक डांस, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

नई दिल्ली। कुछ हफ्तों के ब्रेक के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी डांसिंग रिएलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ में वापस आ गई हैं। सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपकमिंग एपिसोड के कुछ प्रोमो जारी किए हैं जिसमें वो ढेर सारी मस्ती करती दिख रहे हैं, और उनके साथ नज़र आ रहे हैं बॉलीवुड के मोस्ट सक्सेसफुल एक्टर में से एक सुनील शेट्टी। प्रोमो में सुनील शेट्टी और शिल्पा साथ में एक रोमांटिक डांस करते हुए भी दिख रहे हैं।

वीडियो में शिल्पा, सुनील शेट्टी का ग्रैंड अदाज़ में वेलकम करती दिख रही हैं। प्रोमों दिखाया गया है कि शिल्पा और सुनील शेट्टी साथ में वॉक करते हुए स्टेज पर आते हैं और अपनी हिट फिल्म ‘धड़कन’ के सॉन्ग ‘तुम दिल की धड़कन में रहते हो’ पर डांस कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे के साथ काफी कम्फर्टेबल नज़र आ रहे हैं। जहां इस दौरान शिल्पा शेट्टी पीले रंग के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं सुनील शेट्टी ब्लैक शर्ट-पैंट में काफी डैशिंग लग रहे हैं। देखें वीडियो।

शिल्पा ने क्यों लिया था शो से ब्रेक..

दरअसल, शिल्पा ने पूरे परिवार के कोविड-19 संक्रमित होने के बाद देखभाल के लिए लम्बा ब्रेक लिया था। 5 मई को ख़बर आयी थी कि शिल्पा ने पारिवारिक कारणों से कुछ दिनों का ब्रेक लिया है और उनकी जगह शो को मलायका अरोड़ा जज करेंगी। इसके दो दिन बाद 7 मई को शिल्पा ने सोशल मीडिया के ज़रिए खुलासा किया था कि उनका पूरा परिवार कोविड-19 की चपेट में आ गया है। हालांकि, वो ख़ुद नेगेटिव थीं। अब परिवार के पूरी तरह ठीक होने के बाद शिल्पा शो में लौट आयी हैं और काफ़ी उत्साहित हैं। उन्होंने स्टेटमेंट में कहा- सुपर डांसर 4 के सेट पर लौटकर बहुत ख़ुश हूं। ये बच्चे और पूरा क्रू मेरे परिवार की तरह ही है और मैंने इन्हें काफ़ी मिस किया था।

Related Articles

Back to top button