ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
देश

हर्षवर्धन बोले- अपनी जरूरतों के बावजूद भारत ने 123 देशों को की दवाओं की आपूर्ति

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने गुरुवार को कहा कि कोरोना महामारी के दौरान अपनी जरूरतों के बावजूद भारत ने 123 साझीदार देशों को दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की। वह ‘नाम’ (गुटनिरपेक्ष आंदोलन) देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक आनलाइन चर्चा के दौरान बोल रहे थे।

बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेयेसस भी मौजूद थे। हर्षवर्धन ने दोहराया कि भारत हमेशा सभी के स्वास्थ्य के लिए प्रयासरत रहेगा। उन्होंने कहा, ‘अपनी जरूरतों के बावजूद कोरोना महामारी के दौरान हमने नाम के 59 सदस्य देशों सहित 123 साझेदार देशों को दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की।

भारत कोरोना के नैदानिकी, चिकित्सा विज्ञान और टीके विकसित करने के वैश्विक प्रयासों में भी सक्रिय रहा है क्योंकि हम जानते और समझते हैं कि जब तक सभी सुरक्षित नहीं हैं, तब तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। ‘उन्होंने कहा कि भारत ने परिवर्तनकारी रणनीतियों को अपनाया है और कई पहलों में तेजी लाई जिनका उद्देश्य सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के मूल सिद्धांतों के अनुरूप था, जैसे प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सहित स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करना, मुफ्त दवाओं और निदान तक पहुंच में सुधार करना और स्वास्थ्य देखभाल पर अत्यधिक खर्च को कम करना।

Related Articles

Back to top button