Breaking
इस सरकारी बैंक के फंड ने किया मालामाल, एक लाख को बना दिया 84 लाख गूगल सर्वे में दें राय और करें कमाई, जानिए क्या है प्रोसेस कुरुक्षेत्र में हुई महाभारत फिर बर्बरीक का सिर कैसे पहुंचा राजस्थान, क्या है कहानी? शपथ लेते ही पुतिन की नाटो को चेतावनी, कहा- हम पर दबाव डाला तो मचा देंगे तबाही 40 की उम्र में भी नहीं आएंगी झुर्रियां, रोजाना करें कुछ मिनट की ये फेस एक्सरसाइज बुरहानपुर में बिजली के पोल पर काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत , परिजनों ने किया हंगामा... छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर मतदान जारी, EVM में कैद होगा 168 मतदाताओं का भाग्य जयवर्धन सिंह ने पहली बार डाला पिता दिग्विजय सिंह को वोट, लक्ष्मण सिंह भी कतार में दिखे भोपाल भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने किया मतदान, पंजाब केसरी के जरिए ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने की ... पीएम मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट, मतदान केंद्र पहुंचते ही इस शख्स के छुए पैर

पुलिस ने दोनों पक्षों के 130 लोगों पर दर्ज किया केस, छावनी में बदला गांव, पसरा सन्नाटा

महराजगंज: हादसे के बाद अस्पताल में इलाजरत घायलमहराजगंज में शनिवार की रात दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम चनकौली में हुए विवाद में पांच लोगों के घायल होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा आगजनी करने और पुलिस से झड़प करने के मामले में पुलिस प्रशासन अब एक्शन मोड में आ गया है। घटना के बाद से पुलिस ने तत्काल बड़ी कार्रवाई शुरू करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस ने इस मामले में तीन तहरीर पर नामजद व अज्ञात मिलाकर कुल 130 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यही नहीं पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।कोठीभार थाने से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में सबसे बड़ी कार्रवाई पुलिस की तहरीर पर ही हुई है। उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम राय की तहरीर पर 19 नामजद व 60 अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 148, 332, 336, 353, 427 व 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं आगजनी करने के मामले में सायरा खातून की तहरीर पर 18 नामजद व 35 अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 506, 436, 452 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।130 लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखने के बाद गांव में तैनात पुलिसशुक्रवार को पड़ी घटना की नींवजबकि मृतक की पत्नी सरजामी की तहरीर पर 7 नामजद के खिलाफ धारा 146, 323, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से 10 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार करने की सूचना मिली है। पुलिस की कार्रवाई के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। लगभग घरों के पुरुष घर छोड़कर भाग गए हैं। घरों में महिलाएं और बुजुर्ग बचे हैं। इस घटना की नींव शुक्रवार को पड़ी।आरोपियों के घर में लगाई गई आगआरोपियों के घर में आग लगाईजब हत्या के मामले में जिला मुख्यालय पर न्यायालय में तारीख देखने गए दोनों पक्ष आमने सामने हो गए और विवाद कर लिए। लेकिन, जब रात हुई तो गांव में दोनों पक्ष एक बार फिर आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए थे। बाद में आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने गांव में भारी पुलिस बल तैनात करने के साथ ही दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

इस सरकारी बैंक के फंड ने किया मालामाल, एक लाख को बना दिया 84 लाख     |     गूगल सर्वे में दें राय और करें कमाई, जानिए क्या है प्रोसेस     |     कुरुक्षेत्र में हुई महाभारत फिर बर्बरीक का सिर कैसे पहुंचा राजस्थान, क्या है कहानी?     |     शपथ लेते ही पुतिन की नाटो को चेतावनी, कहा- हम पर दबाव डाला तो मचा देंगे तबाही     |     40 की उम्र में भी नहीं आएंगी झुर्रियां, रोजाना करें कुछ मिनट की ये फेस एक्सरसाइज     |     बुरहानपुर में बिजली के पोल पर काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत , परिजनों ने किया हंगामा…     |     छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर मतदान जारी, EVM में कैद होगा 168 मतदाताओं का भाग्य     |     जयवर्धन सिंह ने पहली बार डाला पिता दिग्विजय सिंह को वोट, लक्ष्मण सिंह भी कतार में दिखे     |     भोपाल भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने किया मतदान, पंजाब केसरी के जरिए ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने की अपील की     |     पीएम मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट, मतदान केंद्र पहुंचते ही इस शख्स के छुए पैर     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें