ब्रेकिंग
Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक... Betul News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 1.14 करोड़ का बड़ा फर्जीवाड़ा, सहायक प्रबंधक समेत दो गिरफ्तार; फर... Weather Forecast Delhi: पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के बाद गिरा तापमान; मौ...
देश

दिल्ली में आज बदलेगा मौसम, तो यूपी-बिहार सहित इन राज्यों में ‘यास’ का दिख रहा असर; जानें अपने शहर का हाल

नई दिल्ली। एक तरफ देश जहां चक्रवात तूफान ‘यास’ के भीषण प्रकोप का सामना कर रहा है वहीं राजधानी दिल्ली और हारियाणा में लोगों का गर्मी से बुरा हाल है, लेकिन अब राहत की बात यह है कि आज शाम तक दिल्ली के मौसम में बदलाव आएगा। इसके बाद रविवार से मंगलवार तक लगातार तीन दिन तक बारिश होने की संभावना है। वहीं पहाड़ी इलाकों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उधर, चक्रवात यास ने ओडिसा-बंगाल, झारखंड और बिहार में भयंकर तबाही मचाई। आज भी इस तूफान के चलते इन सभी राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड और हिमाचल में बदला मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही उत्तराखंड में मौसम बदल गया है। रविवार को कई जगह तड़के तेज आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई। वहीं हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों में तेज हवा चलने के साथ बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

झारखंड के इन 9 जिलों में भारी बारिश,येलो अलर्ट जारी (Jharkhand Weather Today)  

रिपोर्ट के मुताबिक, आज यानी शनिवार शाम तक झारखंड में यास चक्रवात का असर पूरी तरह खत्‍म हो जाएगा। मौसम विभाग ने आज रांची बोकारो खूंटी रामगढ़ हजारीबाग गुमला कोडरमा और चतरा में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है।

भागलपुर में बारिश ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड

उधर, यास का असर बिहार में भी देखने को मिला। तूफान के चलते भागलपुर में लगातार बारिश हो रही है। बारिश ने पिछले 15 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। बारिश के कारण गर्मी के महीने में ठंड का अहसास हो रहा है। बड़े पैमाने पर आम-लीची मकई और केले की फसल बर्बाद हुई है।

31 मई को इन राज्यों में बारिश के आसार

इसके अलावा 31 मई को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय , तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार भी तेज होगी।

Related Articles

Back to top button