ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
देश

देश में कोरोना के 1.73 लाख नए मामले, 2.84 लाख हुए ठीक

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर कमजोर पड़ती जा रही है। दैनिक मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बीते 24 घेंटों में देश में कोरोना के 1.90 लाख मामले दर्ज किए गए हैं, जो पिछले 45 दिनों में सबसे कम है। इसकों मिलाकर भारत में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2.77 करोड़ हो गई है। वहीं, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 30,62,747 वैक्सीन लगाई गई है, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 20,89,02,445 हो गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,73,790 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,77,29,247 हो गई है। इस दौरान हुई 3,617 नई मौतों के बाद कुल मौतों की आंकड़ा 3,22,512 हो गया है। वहीं, 2,84,601 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,51,78,011 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 22,28,724 है। दैनिक सकारात्मकता कर लगातार पांचवे दिन भी 10 फीसद से नीचे 8.36 दर्ज की गई है।

देश में कोरोना संक्रमण के खिलाफ युद्ध स्तर पर लोगों की जांच की जा रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक देश में शुक्रवार को 20 लाख 80 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई। वहीं, अब तक कुल 34 करोड़11 लाख 19 हजार 909 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button