ब्रेकिंग
Who is Makhanlal Sarkar: कौन हैं 98 वर्षीय माखनलाल सरकार? जिनके सम्मान में पीएम मोदी ने झुकाया सिर औ... Inspirational News: जब महिला पुलिस अधिकारी बनीं 12 साल के नाविक की 'मां'; पतवार छुड़वाकर थमाई किताब,... Wedding Brawl: ‘जूता नहीं चुराने देंगे...’ रस्म के दौरान मंडप में बवाल; दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच चल... Civic Issues: कानपुर में सीवर की समस्या पर बवाल; छत पर चढ़कर महिला ने दी जान देने की धमकी, प्रशासन मे... Mother's Day 2026: एक हाथ में बंदूक, दूसरे में ममता! मिलिए उन 'Super Cop Moms' से जो अपराधियों और जि... Ujjain News: उज्जैन की कांता गोयल ने पेश की इंसानियत की मिसाल, 350 अनाथ बच्चों को दिया मां का प्यार ... Chandranath Murder Case: यूपी की ओर मुड़ी जांच की आंच; संभल और बदायूं में बंगाल पुलिस की छापेमारी, द... Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर यू-टर्न लेगा मौसम; अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट, बिहार में ओलावृष्टि... Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ...
मनोरंजन

डिजाइनर सब्यसाची ने दीपिका पादुकोण को दी थी बुर्का पहनन कर आने की सलाह

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साल 2018 में अपने परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में इटली में शादी के बंधन में बंध गए थे। इस शादी को लेकर मीडिया और देश में काफी एक्साइटमेंट थी जिसके चलते इस जोड़े ने शादी को गुप्त रखा था। अब जाकर इस मेगा इवेंट से जुड़े कुछ राज बाहर आ रहे हैं।

सब्यसाची ने कहा था बुर्का पहनकर आया करो

दरअसल, सिंधी और कोंकणी रीति रिवाज से हुई इस शादी के लिए इस कपल ने देश के मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किए गए कपड़े पहने थे। दीपिका पादुकोण ने इस खास मौके के लिए लाल रंग का लहंगा पहना था। वहीं उन्होंने सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई गोल्ड कांचीपुरम रेशम की साड़ी भी पहनी थी। हाल ही में बिजनेस ऑफ फैशन के साथ खास बातचीत में डिजाइनर सब्यसाची ने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने एक्ट्रेस को सुझाव दिया था कि जब वह आउटफिट ट्रायल के लिए आएं तो बुर्का पहन कर आएं

शादी को रखना था सीक्रेट

डिजायनर ने कहा, ‘इस शादी को सीक्रेट रखने के लिए, उन्होंने अपनी टीम से कहा था कि नाओमी कैंपबेल एक भारतीय राजकुमार के साथ शादी के बंधन में बंध रही है, क्योंकि वह यह नहीं बताना चाहता था कि उसने जो पोशाक तैयार की जा रही है वो दीपिका के लिए थी। उन्होंने कहा कि, जब देश में किसी सिलेब्रिटी की शादी होती है, तो सबसे बड़ी चिंता की बात ये हो जाती है कि उनकी शादी से जुड़ी हर डीटेल को सीक्रेट कैसे रखा जाए?’

दीपिका की ड्रेस को बताया नाओमी कैंपबेल की ड्रेस

उन्होंने आगे कहा- दीपिका चोरी-छिपे अपना नाप लेने के लिए यहीं आती थी और मुझे डर होता था कि कहीं प्रेस तो उनके पीछे नहीं हैं। मैं दीपिका से कहता रहा कि ‘बुर्का पहनकर आओ’ और दीपिका ने कहा, ‘अगर मैं बुर्का पहन कर आऊंगी तो मुझे स्पॉट किया जाएगा’ कुछ और लोग जो माप के लिए उनकी मदद कर रहे थे वे जानते थे। लेकिन मेरी फैक्ट्री में 1,800 लोग काम करते हैं, वे जानते थे कि नाओमी कैंपबेल की शादी एक भारतीय राजकुमार से हो रही थी।”

यह बताते हुए कि उन्होंने दीपिका को नाओमी कैंपबेल के रूप में कोड वर्ड क्यों दिया, उन्होंने कहा, ‘मुझे एक कोड वर्ड की जरूरत थी क्योंकि मैं हर समय ट्रैवल कर रहा था। मुझे दोनों की शादी के बारे में 6 महीने पहले ही बता दिया था और मुझे इतने दिनों तक इसे सीक्रेट रखना आसान नहीं था। क्योंकि एक दुल्हन के आउटफिट को बनाने के लिए बहुत सारे लोग हैं जो काम करते हैं, इसलिए हमें एक नाम ढूंढना है, और मेरे मुंह से जो पहला नाम निकला वह था नाओमी कैंपबेल।

Related Articles

Back to top button