ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

पत्नी ने शराब पीने से रोका, तो पति ने लात-घूसों से पीटा, फिर किया चाकू से हमला

रायपुर। राजधानी में एक शख्स ने शराब की खातिर अपनी पत्नी और बेटी की जान लेने की कोशिश की। वजह सिर्फ इतनी थी कि परिवार के लोग उसे शराब पीने से रोक रहे थे। शराब के शौकीन पति ने पत्नी की दखलअंदाजी पर बौखलाकर चाकू से पत्नी के गाल पर वार कर दिया। गाल पर गहरा कट लगने की वजह से खून बहने लगा। आरोपी की बेटी ने बीच-बचाव किया तो उसने उसे भी पीट दिया और भाग गया।

पड़ोसी की मदद से महिला को अस्पताल ले जाया गया और अब मामला थाने पहुंचा है। गोपाल नगर इलाके में रहने वाली ममता साहू ने पुलिस से अपनी शिकायत में कहा है कि वो मजदूरी काम करती है। पति कमल साहू भी पेशे से मजदूरी करता है। शनिवार शाम करीब बजे वो अपने साथ दो पव्वा शराब लेकर घर आया था। रात को करीब 11 बजे वो शराब पीने बैठ गया।

मैंने उसे मना किया तो मुझे गालियां देने लगा। मैंने शराब को छीनने की कोशिश की तो मुझे लात-घूसों से पीटा। महिला ने आगे बताया कि इसके बाद गुस्साए कमल ने किचन में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए बाएं कान के नीचे वार कर दिया। इससे मेरे गाल पर गहरा जख्म हो गया और खून बहने लगा।

मेरी बड़ी बेटी भारती साहू ने बीच-बचाव किया तो पति ने उसे भी पीट दिया। खून बहता देख रात को ही वो घर से भाग गया, पड़ोस में रहने वाले लुकेश वर्मा ने मुझे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से आने के बाद महिला ने पुलिस को इस पूरी घटना की जानकारी दी। महिला का पति फिलहाल फरार है उसे पुलिस तलाश रही है।

Related Articles

Back to top button