ब्रेकिंग
Voter List Special Investigation: ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में मतदाता सूची का विशेष जांच अभि... Rahul Gandhi Meets Vedant: सीबीएसई (CBSE) की गड़बड़ी पर आवाज उठाने वाले छात्र से मिले राहुल गांधी; ट... Shalimar Bagh Demolition: दिल्ली के हैदरपुर में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर; रोड नंबर-32... Pune Spurious Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 24 पहुँचा; 21 अधिकारी निलंबित, सर... Kedarnath Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला; मौसम सामान्य होने तक स्थगित हुई केदारनाथ... Uttar Pradesh New DGP: यूपी को मिला नया स्थायी DGP; IPS राजीव कृष्ण बने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Cyber Fraud in Datia: मां पीतांबरा पीठ के नाम पर ऑनलाइन ठगी; 'मिर्ची हवन' का झांसा देकर लाखों की धोख... Banswara Crime News: तेजपुर गांव में विवाहिता पर सिरफिरे युवक का जानलेवा हमला; ब्लेड से किए वार, हाल... Delhi Building Collapse: साकेत मेट्रो स्टेशन के पास गिरी बिल्डिंग; मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिया ज... Himachal Pradesh Road Accident: पांगी में पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त; 8 लोगों की जान गई, रेस्क्य...
देश

भगोड़े मेहुल चोकसी केस में आज डोमिनिका कोर्ट में सुनवाई, प्रत्यर्पण पर होगा फैसला; भारत पेश करेगा सबूत

नई दिल्ली। पीएनबी बैंक धोखाधड़ी मामले में वांछित भगोड़े व्यवसायी मेहुल चोकसी(Mehul Choksi) के मामले में आज डोमिनिका की कोर्ट में एक बार फिर से सुनवाई होगी। पंजाब नेशनल बैंक में 13 अरब रुपये का घोटाला कर फरार हुए हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के मामले में आज सुनवाई होगी। आरोपी मेहुल चोकसी इन दिनों डोमिनिका की गिरफ्त में है और उसको लेकर मामला स्थानीय अदालत में है। जानकारी के मुताबिक यह सुनवाई भारतीय समयानुसार शाम करीब 6.30 बजे शुरू होगी। मेहुल चोकसी के मामले में बीते हफ्ते शुक्रवार को डोमिनिका की अदालत में सुनवाई हुई थी जिसे अगली सुनवाई बुधवार तक के लिए टाल दिया गया था।

आज प्रत्यर्पण पर होगा फैसला

डोमिनिका की अदालत ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर फिलहाल रोक लगा रखी है। भारत सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है कि उसे भारत वापस लाया जाए और उसका कानून से सामना कराया जाए। चोकसी के वकीलों ने इस मामले में बंदी प्रत्यक्षीकरण की याचिका दायर कर रखी है। इसी वजह से अदालत ने पिछली सुनवाई में उसके प्रत्यर्पण पर रोक लगा दी थी।

आज सुनवाई में भारत मेहुल चोकसी को लेकर कई पुख्ता सबूत कोर्ट में पेश करेगा। चोकसी के भगोड़े होने की पुष्टि के लिए भारत सरकार ने दस्तावेज भेजे हैं।ये कागजात संभवत: बुधवार (2 जून) को होने वाली अदालत की सुनवाई के लिए हैं।

डोमिनिका में विपक्ष के नेता का बड़ा बयान

डोमिनिका हाउस ऑफ असेंबली में विपक्ष के नेता लेनोक्स लिंटन ने कहा है कभारत से कुछ अधिकारी पिछले हफ्ते के शुक्रवार को बिजनेस जेट के जरिए डोमिनिका पहुंचे और कल कुछ और अधिकारी पहुंचे। वे आज अदालत में इस मामले में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह एंटीगुआ के पीएम थे जिन्होंने कहा था कि ये भारतीय अधिकारी(भारत के 8 अधिकारियों की कुल टीम) जो हाल के दिनों में आए हैं, वे यहां सरकारी टीम को सबूत पेश करेंगे और बताएंगे कि चोकसी भगोड़ा है।

पूर्व सीबीआई चीफ का बयान

पूर्व सीबीआई निदेशक एपी सिंह ने आज डोमिनिका कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले कहा है कि इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस के अनुसार, डोमिनिका मेहुल चोकसी को किसी भी समय निर्वासित कर सकती है क्योंकि उसके पास वहां कोई कानूनी अधिकार नहीं है। लेकिन, अगर डोमिनिकन अदालत ने पाया कि चोकसी का अपहरण कर लिया गया था और उसे जबरन डोमिनिका ले जाया गया था, तो उसे अपने मूल देश के रूप में एंटीगुआ भेज दिया जाएगा।

चोकसी को लाने के लिए भारत ने डोमिनिका में डाला डेरा 

मेहुल चोकसी को लाने के लिए आठ सदस्यीय टीम ने डोमिनिका में डेरा डाल रखा है। पूरी तैयारी से गई इस टीम में सीबीआइ, ईडी और विदेश मंत्रालय के दो-दो अधिकारियों के अलावा सीआरपीएफ के दो कमांडो भी शामिल हैं।ये लोग कतर एयरलाइंस के विमान से मेहुल के खिलाफ दस्तावेज लेकर दिल्ली से रवाना हुए थे। पूरी तैयारी से पहुंची यह टीम अपने प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।

सूत्रों के अनुसार इस टीम में सीबीआइ और ईडी के मुंबई जोन के अधिकारी हैं। उन्हें पहले दिल्ली बुलाया गया जहां आवश्यक निर्देश देकर डोमिनिका रवाना किया गया। एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन भारतीय टीम को लेकर विशेष विमान के शनिवार को पहुंचने की पुष्टि कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button