ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...
देश

पिकअप की टक्कर से इलेक्ट्रीशियन की मौत

बिलासपुर। नाश्ता करने जा रहे इलेक्ट्रीशियन को पिकअप के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस दुर्घटनाकारित वाहन को जब्त कर चालक की तलाश कर रही है।

तखतपुर क्षेत्र के लाखासार निवासी प्रकाश श्रीवास(30) इलेक्ट्रीशियन थे। वे अमेरी में रहकर काम करते थे। मंगलवार की दोपहर वे अपने काम पर गए थे। दोपहर 12 बजे वे अपने घर की ओर लौट रहे थे। इस दौरान वे अमेरी चौक के पास बाइक खड़ी कर नाश्ता करने होटल की ओर जा रहे थे। इस दौरान अमेरी फाटक की ओर से आ रही पिकअप के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन का पिछला चक्का उनके रौंदता हुआ निकल गया।

हादसे में प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, दुर्घटना के बाद पिकअप का चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही प्रकाश मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाकारित वाहन को जब्त कर लिया है।

परिवार में अकेला कमाने वाला था मृतक

मृतक प्रकाश अपनी पत्नी हेमलता और बच्चों के साथ अमेरी में दुर्गा यादव के मकान में किराए पर रहता था। वह अपने घर में अकेला कमाने वाला था। घटना की जानकारी होने पर मृतक की पत्नी मौके पर पहुंच गई। अपने पति का शव देखकर वह सुध खो बैठी। आसपास के लोगों ने उसे किसी तरह संभाला। इसके बाद उसके परिवार वालों को इसकी जानकारी दी गई।

Related Articles

Back to top button