ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

देश में कोरोना के कम हो रहे मामलों के बीच प्रधानमंत्री आज करेंगे CSIR सोसायटी के साथ बैठक, होगी अहम चर्चा

नई दिल्ली। देश में कोरोना के कम हो रहे मामलों के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (Council of Scientific and Industrial Research, CSIR) सोसायटी की एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी शिरकत करेंगे। इसमें प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, उद्योगपति और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

सीएसआईआर सोसायटी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन काम करने वाली वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग का हिस्सा है।  समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक इस सोसाइटी की गतिविधियों को पूरे भारत में फैले 37 प्रयोगशालाओं और 39 आउटरीच केंद्रों के माध्यम से चलाया जाता है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक सोसायटी की बैठक हर साल होती है।

एक दिन में 77 हजार घटे सक्रिय मामले

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के लगातार कमजोर पड़ने के बीच गुरुवार को 1,31,280 नए मामले सामने आए। इन मामलों के साथ अब तक इस बीमारी की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 2,85,72,359 हो गई। नए मामलों की अपेक्षा ठीक होने वालों का आंकड़ा लगातार 21वें दिन भी काफी अधिक रहा।रात साढ़े बजे तक मिले आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में 2,05,771 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए। इस तरह नए मरीजों के सापेक्ष 74,491 अधिक लोग स्वस्थ हुए। वहीं सक्रिय मामलों में 77,289 की कमी देखी गई। देश में फिलहाल 16,31,427 सक्रिय मामले हैं। इस दौरान 2,705 लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,40,719 हो गई। जिन 2,705 लोगों की जान गई उनमें सर्वाधिक 643 लोग महाराष्ट्र के हैं। वहीं तमिलनाडु से 460, कर्नाटक से 514, केरल से 153, बंगाल से 108, उप्र से 108 और दिल्ली से 45 लोगों ने कोरोना से जान गंवा दी।

Related Articles

Back to top button