ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ... Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र...
विदेश

वैक्‍सीन का उत्‍पादन बढ़ाकर भारत विश्‍व में बन सकता है गेम चेंजर, अमेरिका मदद को तैयार

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा कि यदि भारत कोविड-19 वैक्‍सीन का उत्‍पादन बढ़ाता है तो वो सीमाओं के पार जाकर एक गेम चेंजर की भूमिका निभा सकता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता नेड प्राइस ने बताया कि राष्‍ट्रपति ने कहा है कि ये हमारे लिए भी बेहद जरूरी है क्‍योंकि भारत कोरोना महामारी से काफी प्रभावित हुआ है। भारत में कोई भी ऐसा नहीं बचा है जिसको इस महामारी ने अपनी चपेट में न लिया हो। इसलिए ही हम चाहते हैं कि भारत हर हाल में वैक्‍सीन का उत्‍पादन बढ़ाए। राष्‍ट्रपति बाइडन ने अपने एक बयान में कहा कि वो अपने हर संबोधन में इस बात का जिक्र करते हैं।

प्रवक्‍ता के मुताबिक राष्‍ट्रपति बाइडन ने कहा है कि भारत में वो क्षमता मौजूद है कि वो वैक्‍सीन उत्‍पादन की क्षमता को बढ़ा सके और गेम चेंजर बन सके। इस बयान के दौरान उन्‍होंने क्‍वाड की बैठक में जो बातें कही गई थीं उनका भी जिक्र किया है। गौरतलब है कि क्‍वाड की बैठक में अमेरिका समेत अन्‍य सदस्‍य देश इस बात पर एकमत थे कि भारत को वेक्‍सीन के उत्‍पादन में तेजी लानी चाहिए। इस बैठन में भारत को वैक्‍सीन उत्‍पादन की क्षमता को बढ़ाने के लिए वित्‍तीय मदद तक की बात कही गई थी।

इस बैठक में आस्‍ट्रेलिया भारत, जापान और अमेरिका ने हिस्‍सा लिया था। इसमें ये भी तय हुआ था कि सभी देश वैक्‍सीन उत्‍पादन की क्षमता को बढ़ाने के लिए भारत की मदद करेंगे। इसके लिए अमेरिका ने लंबे समय के लिए 50 करोड़ डॉलर की राशि का सहयोग करने की भी बात कही थी। इसके अलावा इस बैठक में इस मदद के अलावा 10 करोड़ डॉलर की अतिरिक्‍त राशि देने की भी बात कही गई थी।

आपको बता दें कि पूरा बाइडन प्रशासन इसको लेकर काफी गंभीर है। प्राइस के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इस बात को कह चुके हैं कि अमेरिकी सरकार समेत प्राइवेट सेक्‍टर भी इसमें भारत को सपोर्ट करने के लिए राजी है और भारत की जरूरत के हिसाब से 50 करोड़ डॉलर की राशि की मदद को तैयार है। गुरुवार को बाइडन प्रशासन ने कहा था कि वो दुनिया के विभिन्‍न देशों में ढाई करोड़ कोरोना वैक्‍सीन की खुराक उपलब्‍ध करवाएगा, जिसमें भारत भी शामिल है। इसके अलावा करीब साढ़े 5 करोड़ वैक्‍सीन की खुराक को इस महीने के अंत तक उपलब्‍ध करवा दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button